L -LEUCINE supplement क्या होता है, जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं, जिसका नाम है L-LEUCINE आइए जानते है ये हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है तथा इसके क्या साइड इफेक्ट होते है।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell.group

L-LEUCINE क्या होता है?-(L-LEUCINE KYA HOTA HAI)

BCAA की तरह L-LEUCINE भी एक एमिनो एसिड है, जो हमारे शरीर में मुख्य रूप से मांस पेशियों को बढ़ाने और ऊर्जा प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग मुख्यत एथलीट्स, बॉडी बिल्डर्स करते हैं। इसे व्यापक रूप से व्यायाम तथा जिम करने के बाद अपनी स्ट्रैंथ को बढ़ाने में कारगर माना जाता है। ये हमारे शरीर में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ये हमें हमारे द्वारा खाए गए भोजन से तथा सप्लीमेंट के द्वारा भी लिया जाता है।

L-LEUCINE किसमें पाया जाता हैं ?-(L-LEUCINE KISME PAYA JATA HAI)

L-LEUCINE कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जैसे रेड मीट, मछली, मुर्गा, नॉनवेज उत्पादो में पाया जाता है, डेरी प्रोडक्ट की बात करें तो दही और पनीर में L-LEUCINE की मात्रा पाई जाती है साथ ही सोयाबीन अंडे, फलो में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

L-LEUCINE कितने प्रकार के होते हैं?

L-LEUCINE को मुख्यतः दो भागों में बांटा गया है।

1-L-LEUCINE

2-D-LEUCINE

  1. L-LEUCINE– यह एक अमीनो एसिड का प्राकृतिक रूप है जो शरीर में प्रोटीन प्रदान करता है इसका इस्तेमाल सप्लीमेंट द्वारा भी किया जाता है।
  2. D-LEUCINE-ये भी L-LEUCINE का ही एक रूप है जो प्रयोगशाला में निर्मित किया जाता है इसका भी उपयोग सप्लीमेंट के द्वारा किया जाता है ।

L-LEUCINE के क्या फायदे होते हैं ? (L-LEUCINE KE KYA FAYDE HOTE HAIN)-

आइए बात करते हैं L-LEUCINE के फायदे के बारे में

  1. L-LEUCINE का उपयोग शरीर की ऊर्जा दर बढ़ाने में हमारी मदद करता है।
  2. ये हमारी शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
  3. L-LEUCINE शरीर की मांसपेशियों तथा उत्तक की वृद्धि में हमारी मदद करता है।
  4. ये हमारे शरीर के घाव को भरने में भी हमारी मदद करता है।

L-LEUCINE सप्लीमेंट और BCAA का शरीर पर प्रभाव

  1. L-LEUCINE सप्लीमेंट हमारी मांसपेशियों के रिकवरी के लिए कारगर है और यह व्यायाम करने से ब्रांच- चेन एमिनो एसिड BCAA में टूट जाता है जिससे विशेषकर मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है।
  2. BCAA प्रोटीन संश्लेषण में हमारी मदद करता है और प्रोटीन की हानि होने से हमारी शरीर को रोकता है जो बदले में मांसपेशियों की थकान और आलस को रोकने में हमारी मदद करता है।
  3. 30 स्वस्थ वयस्कों के एक अध्ययन में स्कॉट अभ्यास में पाया गया की सामान्य लोगों में थकान तथा खराश ज्यादा देखी अमूमन तुलना में BCAA सप्लीमेंट का उपयोग किए गए लोगों में थकान तथा खराश की कमी देखी गई।

इसे भी पढ़े – BCAA की पूरी जानकारी, फायदे और नुक़सान

महत्वपूर्ण प्रश्न

 उपवास में L-LEUCINE की मात्रा बढ़ती है या घटती है?

उपवास में रक्त में L-LEUCINE की मात्रा में वृद्धि होती है क्योंकि एंजाइमों की गतिविधि तथा उनकी निकायों में परिवर्तन होता है जो हमारे शरीर के ऊर्जा के लिए उपयोगी है उपवास करने से L-LEUCINE ब्रांच-चैन एमिनो एसिड का रक्त स्तर हमारे शरीर में बढ़ जाता है।

 क्या L-LEUCINE स्ट्रेंथ पढ़ाता है?

26 पुरुषों पर किए गए एक अध्ययन में परीक्षण किया गया की L-LEUCINE किस तरह हमारे स्ट्रैंथ को बढ़ाता है जिसे अधिकतम वजन उठाने के माध्यम से मापा गया तो यह पता चला कि L-LEUCINE से स्ट्रेंथ बढ़ती है जिन लोगों में L-LEUCINE की खुराक मिली वह भारी वजन उठाने में सक्षम थे।

L-LEUCINE सप्लीमेंट लंबे समय तक खा सकते हैं?

उत्तर– लोगों में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है की क्या वे L-LEUCINE सप्लीमेंट लंबे समय तक खा सकते हैं तो आज हम आपको इसका उत्तर भी दे देते हैं जी हां आप बिल्कुल इसका इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकते हैं क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के अमीनो एसिड मौजूद होते हैं जिससे आपकी मांसपेशियों तथा वसा की कोशिकाओं में माइक्रोकोन्ड्रिया वृद्धि सेल की बढ़ोतरी होती है।

L-LEUCINE के साइड इफैक्ट्स क्या है?(L-LEUCINE KE KYA SIDE EFFECTS KYA HAI)

आइए बात करते हैं L -LEUCINE supplement के साइड इफेक्ट के बारे में और जानते हैं यह हमारे शरीर के लिए किस प्रकार हानिकारक है

1- L-LEUCINE के ज्यादा सेवन से हमारे शरीर पर कई तरह के के दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे- दस्त होना,त्वचा संबंधी समस्याएं आपको देखने को मिल सकती है।

2. L – LEUCINE के सेवन से लाइट हेडनस, पेलाग्रा जैसी समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। इसके ज्यादा सेवन से मांसपेशियों के उत्तक की दर में कमी आती है।

3-L-LEUCINE में ज्यादा सेवन से हमारे मस्तिष्क और किडनी पर दुष्प्रभाव पड़ता है और साथ ही साथ इसके ज्यादा सेवन से शुगर के स्तर को विनियमित करने की भी सामान्यतः देखने को मिलती है।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी तो आपको अच्छी सेहत के लिए अनिवार्य Multivitamin की पूरी जानकारी भी पसंद आएगी।

हमने आर्टिकल में आपको L -LEUCINE supplement से संबंधित जानकारी दी है आपके द्वारा पूछे गए कई प्रश्नों का भी जवाब दिया है इसके बाद भी आपके मन में किसी प्रकार की L -LEUCINE supplement से संबंधित जानकारी लेनी हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं हम आपके लिए सदैव तत्पर है।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

धन्यवाद।।