फास्ट फूड खाने से नुकसान अगर  फास्ट फूड सामग्रियों की बात करें तो पिज्जा, चाऊमीन,बर्गर ,मोमोज फ्राई राइस ,स्प्रिंग रोल ,इडली सांभर, डोसा, वेज रोल आदि है। बच्चों से लेकर युवा वर्ग के द्वारा इन फास्ट फूड को बहुत ज्यादा ही पसंद किया जाता है, क्योंकि यह खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होते हैं। पर क्या आप जानते हैं, कि फास्ट फूड खाने से हमें बिल्कुल भी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं और इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

फास्ट फूड को जंग फूड के नाम से भी जाना जाता है, बदलते दौर में फास्ट फूड का चलन इतनी तेजी से हो रहा है, कि लोग पौष्टिक भोजन का सेवन ना के बराबर हो गया है। व्यस्त जीवनशैली के कारण कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो एक टाइम खाने की जगह फास्ट फूड पर ही निर्भर रहते हैं, क्योंकि उनके पास घर में खाना बनाने का समय नहीं होता है।

जिसके कारण वह फास्ट फूड का सेवन करते हैं, लेकिन फास्ट फूड का सेवन करने से हमारे शरीर पर नकारात्मक ही असर होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट ,सोडियम व चीनी अधिक मात्रा में पाई जाती है एवं पौष्टिक तत्व बिल्कुल भी नहीं पाए जाते हैं।

फास्ट फूड बनाने के लिए जो भी तेल का प्रयोग होता है वह बिल्कुल खराब क्वालिटी का होता है, जिसके कारण यह हमारे सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है।

अब हम बात करेंगे कि फास्ट फूड का सेवन करने से हमें किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं?

हृदय के लिए नुकसानदायक होता है फास्ट फूड (Fast food is harmful for Heart in Hindi)

बदलते दौर में हृदय संबंधी समस्या होना आम बात हो गई है हर इंसान हृदय संबंधी समस्या जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल इन दो समस्या से अधिक परेशान है जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसा इसलिए होता है जो लोग हफ्ते में तीन से चार बार फास्ट फूड का सेवन करते हैं, उनमें हृदय की बीमारियों की संभावना अधिक पाई जाती है। फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से यह हमारे हृदय को नुकसान पहुंचाता है।

फास्ट फूड से नुकसान

वजन को बढ़ाता है फास्ट फूड (Fast food increases weight in Hindi)

अक्सर आपने देखा होगा कि फास्ट फूड का सेवन करने वाले लोगों को घर का बना पौष्टिक भोजन कम ही पसंद आता है, क्योंकि फास्ट फूड खाने में स्वादिष्ट लगता है। पर जो लोग अधिक फास्टफूड का सेवन करते हैं, उन्हें वजन बढ़ने की समस्या बहुत ज्यादा देखी जाती हैं।

फास्ट फूड में उच्च मात्रा में कैलोरी पाई जाती है और फाइबर की मात्रा नहीं पाया जाता है, जिसके कारण यह हमारे शरीर में अतिरिक्त चर्बी को बढ़ाता हैं।

फास्ट फूड के सेवन से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा (Consumption of fast food increases the risk of diabetes in Hindi )

अधिक फास्ट फूड का सेवन करने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि फास्ट फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

जो हमारे रक्त में ग्लूकोज के रूप में परिवर्तित हो जाती है, जिसके कारण रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है और डायबिटीज से ग्रस्त हो जाते हैं। फास्ट फूड का सेवन करने से कम उम्र के लोगों को भी डायबिटीज की संभावना अधिक रहती है।

पेट संबंधी समस्या बढ़ाता है फास्ट फूड (Fast food increases stomach problems in Hindi)

वैसे तो फास्ट फूड खाने में बहुत आंनद आता है पर फास्ट फूड का सेवन करने से भारत में हर दूसरा व्यक्ति पेट संबंधी समस्या से ग्रस्त हैं, खासकर युवा वर्ग इस वजह से उनमें पेट संबंधी समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है।

फास्ट फूड का सेवन करने से पेट में अल्सर, अपच, एसिडिटी इस तरह की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो फास्ट फूड सेवन कम करें।

दाँतों के लिए हानिकारक होता है फास्ट फूड (Fast food is harmful for teeth in Hindi)

दाँतों की सड़न का कारण बनते जा रहे हैं फास्ट फूड क्योंकि अधिकांश फास्ट फूड में चीनी का प्रयोग होता है, जिसकी वजह से बच्चों से लेकर युवा वर्ग के दातों में दिक्कतें होती हैं। फास्ट फूड का सेवन करने से दांतों में कैविटी की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

हार्मोन में गड़बड़ी का कारण होता हैं फास्ट फूड (Fast food causes hormonal disturbances in Hindi)

महिला हो या पुरुष दोनों ही फास्ट फूड के शौकीन होते हैं और फास्ट फूड का सेवन करते हैं। जिसके कारण उनके हार्मोन में गड़बड़ी पैदा होने लगते हैं जिससे उनकी प्रजनन क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। जो महिलाएं गर्भधारण करना चाहती हैं, उनके लिए फास्ट फूड काफी नुकसानदायक होता है गर्भधारण करने के लिए उनको फास्ट फूड से दूरी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

त्वचा संबंधी परेशानी को बढ़ाता है फास्ट फूड (Fast food increases skin problems in Hindi)

जंक फूड का सेवन हमारे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ- साथ हमारी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाता है। त्वचा सबंधित समस्या से निजात पाने के लिए करे एलोवरा जेल का सेवन करें। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फास्ट फूड हमारी त्वचा में कील मुहांसों का कारण बनते हैं।

अधिक फास्ट फूड के सेवन से कहीं आपकी त्वचा की सुंदरता पर दुष्प्रभाव ना पड़ जाए इसलिए फास्ट फूड का सेवन बिलकुल ना के बराबर करें।

अस्थमा की संभावनाओं को बढ़ाता है फास्ट फूड (Fast food increases the chances of asthma in Hindi)

नियमित रूप से फास्ट फूड खाने वाले लोगों में अस्थमा की समस्या होने की संभावना ज्यादा रहती है, क्योंकि फास्ट फूड का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। जिससे अधिक मोटापे से ग्रस्त लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, बच्चों में भी फास्ट फूड का सेवन करने से आगे चलकर अस्थमा का खतरा बना रहता है।

दिमाग की परेशानियों का कारण होता है फास्ट फूड (Fast food causes brain problems in Hindi)

अधिक जंक फूड का सेवन करने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है जैसे कि तनाव, अवसाद (डिप्रेशन) क्योंकि फास्ट फूड में उच्च मात्रा में वसा हमारे दिमाग की गतिविधि पर असर डालते हैं।

जिससे हमें दिमागी परेशानियां होती हैं और हम तनाव में रहने लगते हैं। फास्ट फूड के अधिक सेवन से हम अवसाद( डिप्रेशन) में भी जा सकते हैं।

 

फास्ट फूड के सेवन करने से होती हैं सर दर्द की समस्या (Headache is a problem due to fast food intake in Hindi)

फास्ट फूड का सेवन सिर दर्द की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें चीनी व सोडियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो सिर दर्द का मुख्य कारण होता है इस समस्या से बचने के लिए हमें फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

फास्ट फूड के सेवन से होती है पोषक तत्वों की कमी (Nutritional deficiency occurs due to fast food intake in Hindi)

अगर आप फास्ट फूड का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो हो सकती है,क्योंकि फास्ट फूड में किसी प्रकार का पोषक तत्व नहीं पाया जाता है, जिसकी वजह से हमारी प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है। जिससे हम धीरे-धीरे बीमारियों से भी घिर सकते है। यह भी फास्ट फूड खाने से नुकसान होते है।

आज के इस लेख के माध्यम से हमने जाना कि फास्ट फूड खाने से नुकसान से हमारी सेहत को किस प्रकार नुकसान पहुंचाता है। इससे हमें क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं अगर आप भी रोजाना फास्टफूड का सेवन करते हैं, तो फास्ट फूड का सेवन बिल्कुल ही कम करें , ताकि आप भी इन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बच सकें और भविष्य में आपको इस तरह की कोई परेशानी ना हो पाए।

उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा लिखा यह लेख पसंद आया होगा। अगर फास्ट फूड खाने से नुकसान से संबंधित आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न उठ रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं। हम आपकी सेवा में हमेशा उपस्थित रहेंगे।

धन्यवाद।।