क्या आप जानते हैं नाश्ते को दिन का सबसे अहम आहार माना जाता है, लेकिन हमारे आसपास कई लोग नाश्ते को ज्यादा महत्व नहीं देते है। सुबह -सुबह नाश्ता करने के बहुत से फायदे हैं, क्यों की यह आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है लोग अपने नाश्ते को छोड़ देते हैं।आज हम आपको 7 सुपर प्रोटीन ब्रेकफास्ट रेसिपी  रेसिपी की जानकारी देंगे।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

लंच के समय जब आप खाते हैं तो आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं जो आप के वजन को बढ़ाने का कार्य करता है और नियमित रूप से ऐसा करने पर आपके शरीर की आंतरिक प्रणाली गंभीर रूप से प्रभावित हो जाती है।

एक स्वस्थ नाश्ते को तैयार करने और खुद को भी ऊर्जावान महसूस कराने के लिए हर सुबह आपको 15 से 20 मिनट अवश्य ही निकालने चाहिए।

इसके साथ- साथ आपको इस बात का अवश्य ध्यान देना चाहिए कि आप नाश्ते में क्या सेवन कर रहे हैं।आप ऐसा ना करें कि आपके नाश्ते का प्लेट अनहेल्दी फैट से भरा हुआ रहे आपको इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। कि आपका नाश्ता हेल्दी हो और स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा हो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सुपर प्रोटीन ब्रेकफास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

स्प्राउट्स-( sprouts)

7 सुपर प्रोटीन ब्रेकफास्ट

सुबह के नाश्ते के लिए स्प्राउट का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। स्प्राउट के सेवन से हमारा वजन नियंत्रित रहता है।स्प्राउट में दूसरे स्नेक्स की तुलना में कम कैलोरी पाया जाता है। और स्प्राउट में सोडियम की मात्रा ना के बराबर होती है।

इससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है स्प्राउट में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर विटामिन B फोलिक एसिड विटामिन A एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे फल एवं सब्जियों के मुकाबले 100 गुना ज्यादा एंजाइम अंकुरित करने से होता है। स्प्राउट का उपयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे इसे आप उबालकर खाएं या कच्चा खा सकते हैं अगर आप चाहे तो उसकी सब्जी भी बना सकते।

इसे भी पढ़े-सिंपल vs काम्प्लेक्स Carbohydrate

7 सुपर प्रोटीन ब्रेकफास्ट –

अंडे की भुर्जी (Scrambled Egg )

7 सुपर प्रोटीन ब्रेकफास्ट

स्क्रैम्बल एग आपके सुबह के नाश्ते के लिए सबसे अच्छा व स्वादिष्ट माना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है हालांकि अंडे की कैलोरी उसके साइज पर निर्भर करती है लेकिन प्रति 100 ग्राम स्क्रैम्बल एग में आपको 148 कैलोरी मिलती है।

जो दिन भर के लिए आपको ऊर्जा प्रदान करती है। अंडा स्वादिष्ट होने के अलावा इसमें कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं इससे प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन, जिंक, कैल्शियम आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इनमें एन्टीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो हृदय संबंधित रोग से हमें बचाता है। अंडे का सेवन स्क्रैम्बल एग के साथ साथ विभिन्न डिश के रूप में भी किया जाता है लेकिन उबला हुआ अंडा आपके स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा होता है।

अंडे का सेवन करते वक्त आप इसमें तेल अथवा बटर के बजाय ऑलिव ऑयल का सेवन करें यदि आप अपने वजन को कम कर रहे हैं तो तेल या बटर में खाने से बचना चाहिए।

ब्राउन ब्रेड और पीनट बटर( brown bread and peanut butter)

सालों से लोगों द्वारा ब्रेड को कई तरीकों से उपयोग किया जा रहा है। परंतु मुख्य रूप से ब्राउन ब्रेड का प्रयोग नाश्ते में किया जाए तो यह आपके लिए अच्छा होता है ब्रेड मुख्यतः कई प्रकार होते हैं।

अधिकांश लोग दो प्रकार के ब्रेड का सेवन ज्यादा करते हैं एक वाइट ब्रेड एवं दूसरा ब्राउन ब्रेड लेकिन ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड के मुकाबले काफी स्वास्थ्यप्रद होता है।

यह गेहूं से बना होता है इसमे में भरपूर पोषक तत्व उपस्थित होते हैं जैसे ब्राउन ब्रेड में जिंक, कॉपर फोलिक एसिड, विटामिन B6 पाया जाता है। व्हाइट ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड में काफी फाइबर पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।

ब्राउन ब्रेड के साथ- साथ आप नाश्ते में पीनट बटर का सेवन कर सकते है,जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है पीनट बटर में हेल्दी फैट पाया जाता है जिसे अनसैचुरेटेड फैट कहा जाता है।

जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है इसके साथ-साथ पीनट बटर के सेवन से एनर्जी बढ़ती है। इसमें हल्दी फैट के साथ-साथ प्रोटीन की मात्रा भी पर्याप्त होती है।

दो चम्मच पीनट बटर में लगभग 2 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है जिससे शरीर की पाचन क्रिया सही रहती है पीनट बटर बढ़े हुए वजन को भी कम करता है इसमें प्रोटीन और फाइबर की अधिकता के कारण आपके वजन कम करने में मददगार होता है।

अगर आप ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर का सेवन नाश्ते में करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

इसे भी पढ़े-विटामिन क्या होता है? A, B, C, D, E, K कि पूरी जानकारी

टोफू की भुर्जी (Tofu scrmble)

टोफू स्क्रैंबल भी एक महत्वपूर्ण नाश्ता के रूप में है। इसको सोया के दूध से बनाया जाता है और यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। टोफू के सेवन से शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा बनी रहती है।

टोफू के स्क्रैंबल यानी भूर्जी को ठीक उसी प्रकार बनाया जा सकता है। जिस प्रकार एक स्क्रैंबल को बनाया जाता है अगर इसे आप मांसाहार का विकल्प कहे तो कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि मांस की तुलना में टोफू में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

जैसा कि हमने बताया टोफू प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। लगभग आधे कप टोफू में 10 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है और 10 ग्राम प्रोटीन में लगभग 88 कैलोरी एनर्जी पाई जाती है टोफू में जिंक ,आयरन ,सेलेनियम पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।

इसके अलावा टोफू में एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो हमारे शरीर में पैदा होने वाले वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करते है, जिससे आप जवान नजर आते हैं।

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सात प्रकार के 7 सुपर प्रोटीन ब्रेकफास्ट युक्त नाश्ते के बारे में बताया और नाश्ता हमारे दिनचर्या के लिए कितना आवश्यक है इसके विषय में भी विस्तृत जानकारी दी है। कुछ प्रोटीन युक्त नाश्ते के बनाने की विधि के बारे में भी जानकारी दी हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा किया यह प्रयास आपको पसंद आया होगा। इसके बाद भी इस लेख से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न उत्पन्न हो रहा है तो आप अवश्य ही हमें कमेंट करके बताएं

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

धन्यवाद।