आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की हड्डियों को कैसे मजबूती प्रदान कर सकते हैं और अपने आहार में किन चीजों को शामिल करें जिससे हमारी हड्डियां मजबूत हो सके।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
हड्डियां हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है हमारे शरीर की बनावट हड्डियों पर ही निर्भर करती हैं। हड्डियां जितना मजबूत होंगी हमारा शरीर उतना मजबूत रहेगा। हड्डियों का निर्माण कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, जिंक आदि के द्वारा होता है।
अनियमित खानपान के कारण हमारा शरीर पोषक तत्वों से वंचित रह जाता हैं। इससे हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जरा सा भी चोट लगने या गिरने पर आपकी हड्डियों में फैक्चर की संभावना है ज्यादा होती है।
हड्डियों की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण है हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होना ऐसे स्थिति में जरूरी होता है कि हम अपने आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ को शामिल करें जिससे हमारी हड्डियों की कमजोरी दूर हो सके, लेकिन क्या आप जानते हैं की हड्डियों की मजबूती प्रदान करने के लिए हमें कैल्शियम के अलावा और भी विभिन्न प्रकार की पोषक तत्व की आवश्यकता होती है जैसे कि विटामिन D, प्रोटीन,फास्फोरस, पोटैशियम आदि।
हड्डियों से संबंधित समस्या उन महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है जो मेनोपॉज से गुजर चुकी हैं उनमें यह सबसे आम समस्या है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं भी महिलाओं में देखने को मिलती हैं ऐसी स्थिति में महिलाओं के जोड़ों में दर्द ,कमर में दर्द, पैरो में दर्द इस तरह की समस्या होती हैं ऐसे में उन्हें कैल्शियम व विटामिन D युक्त आहार लेना चाहिए।
हड्डियों की मजबूती के लिए अगर आपको लगता है कि आहार से कोई फर्क नहीं पड़ता है तो आप कैल्शियम युक्त गोलियां भी ले सकते हैं, लेकिन इसको लेने से पहले डॉक्टर से सलाह ले इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए व्यायाम भी कर सकते हैं तो अब हम बात करेंगे हड्डियों को मजबूत करने वाले आहार के बारे में जिनको लेने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं।
हड्डियों की मजबूती देने के लिए करें दूध का सेवन(Haddiyo ki majbooti dene ke liye kare dudh ka sevan)
हड्डियों को मजबूत करने के लिए दूध सबसे सर्वोत्तम उपाय है, क्योंकि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा दूध में प्रोटीन, फास्फोरस और विटामिन D भी पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। दूध का सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं। एक सुबह नाश्ते के समय दूसरा रात में सोने से पहले ।
हड्डियों की मजबूती के लिए करें हरे पत्ते वाली सब्जियों का सेवन(Haddiyo ki majbooti ke liye kare hare patte wali sabjiyo ka sevan)
हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आप डेयरी उत्पाद के अलावा हरे पत्ते वाली सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं। पत्ते वाली सब्जियों में कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों के साथ-साथ शरीर के लिए भी आवश्यक हैं।
हरे पत्ते वाली सब्जी में पालक कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो आप पालक का सेवन भी कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें पनीर का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare paneer ka sevan)
जो लोग दूध पीना नहीं पसंद करते हैं। वे दूध से बने पनीर का सेवन कर सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए पनीर में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम भी पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें संतरे का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare santare ka sevan)
संतरे में विटामिन डी के साथ साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं, तो आप संतरे के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें टोफू का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare tofu ka sevan)
टोफू ,सोयाबीन ,दूध से बना हुआ एक उत्पाद है। यह पनीर जैसा ही दिखता है। टोफू मे भी कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। टोफू में आयरन पनीर की तुलना में अधिक मात्रा में होता है। जो हमारी हड्डियों के लिए आवश्यक पोषक तत्व माने जाते हैं।महिलाओं को टोफू का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी रीड की हड्डी को मजबूती मिलती है और जो लोग जिम जाते हैं वह अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए टोफू का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन व मिनरल्स काफी ज्यादा मात्रा में पाये जाते हैं।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें ड्राई फ्रूट्स का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare dry fruits ka sevan)
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं। आप बादाम, अखरोट का सेवन करें यह आपकी हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत करने में हमारी मदद करता है। बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड व फास्फोरस पाया जाता है। जो हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करके हड्डियों को मजबूत बनाते साथ ही अखरोट में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के निर्माण में हमारी मदद करता है। इसलिए आप हड्डियो को मजबूत करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें चीकू का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare chiku ka sevan)
चीकू एक प्रकार का फल है। जो स्वाद में मीठा होता है साथ ही जो हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चीकू में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लिए आवश्यक है। चीकू के नियमित सेवन से हमारी हड्डियों का 25% तक विकास हो सकता है।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें मछली (सार्डिन व सालेमन) का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare machhli sardine va salmon ka sevan)
अगर आप मांसाहारी हैं तो हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप सार्डिन व सालेमन मछली का सेवन भी कर सकते हैं। मछली में कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन D, आयरन, जिंक, आयोडीन काफी ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो हमारी हड्डियों के निर्माण के लिए काफी आवश्यक पोषक तत्व है। इसलिए हमें मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें अंडा का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare ande ka sevan)
वैसे तो अंडा खाने के बहुत से स्वास्थ्य लाभ है पर हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए हम इसका सेवन कर सकते हैं,क्योंकि इसमें प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, विटामिन D भी पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए हमारी मदद करता है। रोजाना एक अंडे का सेवन करने से आप अपने हड्डियों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं।
हड्डियों की मजबूती प्रदान करने के लिए धूप लें(Haddiyo ki majbooti pradaan karne ke liye dhoop le)
विटामिन D वैसे तो खाद्य पदार्थों से मिलता ही है। पर सूरज की किरण इसका सबसे अच्छा स्त्रोत है। जो कि एक प्राकृतिक स्त्रोत है। जो हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह 7:00 से 10:00 के बीच में सूरज की रोशनी में बैठ के विटामिन D प्राप्त कर सकते हैं। विटामिन D की कमी को दूर करने का तथा हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए धूप लेना सबसे बेहतर विकल्प में से एक है।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें प्याज का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye piyaz ka sevan)
हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए सल्फर भी जरूरी होता हैऔर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की प्याज में सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसलिए हमें नियमित रूप से प्याज का सेवन करना चाहिए।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए करें टमाटर का सेवन(Haddiyo ko majbooti pradaan karne ke liye kare tamatar ka sevan)
हड्डियों की मरम्मत के लिए आप टमाटर के सूप का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विभिन्न पोषक तत्व पाया जाता है। जो हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात मिलता है क्योंकि इसमें लाइकोपिन नामक तत्व पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक होता है।
हड्डियों की मजबूती प्रदान करने के लिए करें साबूदाने का सेवन(Haddiyo ki majbooti pradaan karne ke liye kare sabundane ka sevan)
साबूदाने का सेवन तो आप व्रत वगैरह में करते ही होंगे लेकिन हड्डियों को मजबूत करने के लिए साबूदाना एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें कैल्शियम उच्च मात्रा में पाया जाता है साथी आयरन, विटामिंस भी पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों में होने वाली कमियों को दूर करता है और मजबूत भी करता है।
आज के इस लेख के माध्यम से हमने जाना कि हम अपनी हड्डियों को कैसे मजबूत कर सकते हैं साथ ही हमने यह भी जाना की किन-किन खाद्य पदार्थों का उपयोग करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। हमने यह भी जाना की हड्डियां कमजोर होने पर हमें किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर फिर भी आपके मन में हड्डियों को मजबूती प्रदान करने से संबंधित संबंधित कोई प्रश्न उठ रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं। हम आपके लिए सदा तत्पर है।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
धन्यवाद।।
I can’t hear from left ear properly. So need hearing aid