आज हम जानेंगे कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के कुछ आसान से घरेलू उपाय पर उससे पहले हमारा यह जानना जरूरी है कि आखिर मेटाबॉलिज्म होता क्या है, तो सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि मेटाबॉलिज्म क्या होता है?
मेटाबॉलिज्म क्या है? (What is metabolism?)
हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को ही मेटाबॉलिज्म कहते हैं। हमारे शरीर को किसी भी कार्य को करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, यहां ऊर्जा में भोजन के माध्यम से प्राप्त होती हैं।
इसके अलावा अगर हमारा metabolism ठीक नहीं होता है, तो हमें कई तरह की परेशानी होती है जैसे कि वजन बढ़ना, जोड़ों में दर्द एवं सूजन होना, त्वचा में रूखापन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आदि।
इस तरह यह कहा जा सकता है कि metabolism जितना दुरुस्त रहेगा आप इतने स्वस्थ रहेंगे।
सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि मेटाबॉलिज्म कम होने पर किस तरीके के लक्षण नजर आते हैं।
मेटाबॉलिज्म कम होने के लक्षण (Metabolism kam hone ke lakshan)
- थकावट महसूस होना।
- भूख कम लगना।
- वजन बढ़ना खासकर पेट के आसपास की चर्बी बढ़ना।
- शरीर में दर्द महसूस होना।
- अगर आपको इस तरीके के लक्षण नजर आते हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो गया है।
मेटाबॉलिज्म कम होने के कारण (Metabolism kam hone ke karan)
- असंतुलित भोजन करना।
- व्यायाम न करना।
- कुपोषण।
- हाइपोथेडिज्म।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के उपाय (Metabolism badhane ke upay)
हरी सब्जियों का करें सेवन (Hari sabjiyo ka kare sewan)
metabolism को बढ़ाने के लिए आप हरी शाक सब्जी, ब्रोकली, शिमला मिर्च, गोभी, पालक, सलाद पत्ता आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे कि आयरन, जिंक, विटामिन आदि पाए जाते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को बढाने में सहायक होते हैं। अगर आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर है तो, आप हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें।
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ ले (Protein yukt khadya padarth le)
ऐसा माना जाता है कि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से भी मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि दूध, चीज, अंडा, फिश, मीट व चिकन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रोटीन रिच फूड खाने से आपको भूख भी अधिक समय तक नहीं लगती है, वजन भी नियंत्रित रहता है और metabolism के स्तर में भी सुधार होता है।
एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करें (Apple cider vinegar ka upyog kare)
metabolism को बढाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कर सकते हैं, इसका सेवन करने से यह शरीर मे अतिरिक्त चर्बी को कम करता है और साथ ही हमारी भूख को भी कम करता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।
विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ लें (Vitamin C yukt padarth le)
विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ सतरा, अंगूर, नींबू जैसे कई अन्य पदार्थ विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसके साथ ही यह हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को भी पूरा करते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका metabolism कमजोर है, तो आप उसको बढाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए।
ग्रीन टी पीए (Green tea piye)
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होती है, यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बनाने में हमारी सहायता करती है। इसके साथ ही ग्रीन टी पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है। ग्रीन टी के सेवन से हमारे शरीर के हानिकारक टॉक्सिंन बाहर निकलते हैं।
नारियल तेल का उपयोग करें (Nariyal tel ka upyog kare)
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व लीवर में सीधे जाकर जमी चर्बी को ऊर्जा में तब्दील कर देता है। अगर आप रोजाना इसका इस्तेमाल भोजन के साथ करते हैं तो आपका वजन भी नियंत्रित रहता है और मेटाबॉलिज्म के स्तर में भी सुधार होता है।
मसालेदार भोजन का सेवन करें (Masaledar bhojan ka sewan kare)
मिर्च का सेवन करने से भी हमारा मेटाबॉलिज्म बढता है मिर्च में कैप्साइसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार करता है।
नट्स का सेवन करें (Nuts ka sewan kare)
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में नट्स आपकी मदद कर सकते है। मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने से स्ट्रोक और टाइप 2 मधुमेह जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना चार से पांच भीगे हुए बादाम का सेवन करेंगे तो उससे आप के मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ेगी।
दही का सेवन करें (Dahi ka sewan kare)
metabolism को बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में दही को शामिल कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में हमारी सहायता करता है। दही का सेवन करने से शरीर का वजन भी नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म की दर भी बढ़ती है।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के कुछ अन्य उपाय (Metabolism ko badhane ke kuch anya upay)
- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
- सुबह का नाश्ता करें।
- थोड़ा-थोड़ा करके दिन में कई बार खाना खाएं।
- डार्क चॉकलेट खाएं।
- शरीर को आराम दें।
- व्यायाम करने से पहले कुछ खाएं।
- पर्याप्त मात्रा में नींद ले।
- अगर आप हमारे द्वारा बताए गए इन उपायों को अपनाते हैं, तो निश्चित तौर पर आपके मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ेगी।
चयापचय बढ़ाने का तरीका (Metabolism booster)
आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने चयापचय को बढ़ा सकते हैं, इसके साथ ही आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की भी आवश्यकता होती है। आपको पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, फास्ट फूड के सेवन से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
तो आज इस लेख की माध्यम से हमने आपको metabolism को बढ़ाने के कुछ आसान से घरेलू उपाय बताएं। अगर आप हमारे द्वारा बताए गए उपायों को अपनाते हैं, तो आपके मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ेगी साथ ही आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।
मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा लिखा गया यहां लेख आपको पसंद आया होगा। अगर इससे संबंधित आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न उत्पन्न हो रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर आप हमें बताएं।
धन्यवाद।