आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बायोटिन रिच फूड के बारे में जानकारी देने के लिए उपस्थित हुए हैं, लेकिन बायोटिन रिच फूड को जानने से पहले आपको यह जानने की आवश्यकता है की बायोटीन होता क्या है? बायोटीन या विटामिन B7 पानी में घुलनशील विटामिन है।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
यह हमारे शरीर के लिए बेहद ही आवश्यक पोषक तत्व है, मुख्य रूप से बायोटीन का कार्य आपके द्वारा खाए गये वसा,कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को ब्रेकडाउन करना और उसे ग्लूकोज में बदलने का कार्य करती हैं।
जिससे हमें एनर्जी प्रदान होती है। ऐसे तो हमारे शरीर को हर प्रकार के विटामिन की आवश्यकता होती है, लेकिन विटमिन B7 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। बायोटीन के सेवन से बालों तथा त्वचा की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
एक शोध के अनुसार वयस्को को प्रतिदिन करीब 30 माइक्रोग्राम बायोटीन लेने की आवश्यकता होती है और महिलाओं को प्रतिदिन करीब 35 माइक्रोग्राम बायोटीन लेने की आवश्यकता है ,लेकिन इसका सेवन अगर हम फूड के माध्यम से करते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, तो आइए हम जानते हैं बायोटिन युक्त फूड के बारे में।
इसे भी पढ़े-बालों के लिए Biotin की पूरी जानकारी
बायोटिन रिच फूड्स (biotin rich foods)
रेड मीट(Red meat)
बायोटिन अधिकांश पशुओं के मांस में पाया जाता है यदि आप पशुओं के मांस को खाते हैं तो यह आपके शरीर मे बायोटीन को बढ़ाने में मदद करता है। यदि आप एक बाउल रेड मीट खाते हैं तो इसमें आपको 30 माइक्रोग्राम तक बायोटीन मिलता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।
अंडे की जर्दी ( egg Yolk)
जैसा कि हम सभी जानते हैं अंडे का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना लाभदायक है। लेकिन कई बार लोग अंडे के पीले हिस्से को निकाल कर अलग कर देते है। लेकिन अंडे का पीला हिस्सा यानी जर्दी भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
अंडे की पीली हिस्से में बायोटिन युक्त खाद्य होता है 1 उबले हुए अंडे में 10 माइक्रोग्राम तक बायोटिन पाया जाता है। इसके साथ ही अंडे के पीले हिस्से में विटामिन डी भी पाया जाता है, जो हमारे हड्डियों को मजबूत करता है।
इसमें मौजूद बायोटीन हमारे चेहरे के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है इसके सेवन से हमारा वजन भी नियंत्रित रहता है।
अखरोट ( Walnut)
यदि हम बात करें ड्राई फ्रूट के बारे में तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए ड्राई फ्रूट को हमें अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए जैसे बादाम, किशमिश, खजूर और अखरोट आदि परंतु आज हम अखरोट के बारे में जानेंगे अखरोट को अंग्रेजी में वॉलनट कहा जाता है।
जो कि प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है इतना ही नहीं हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। प्रतिदिन अखरोट के सेवन से आप वृद्धावस्था में भी शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्षम महसूस करेंगे। इसका कारण है कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन E पाया जाता है।
जनरल ऑफ न्यूट्रीशन नामक एक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 28.35 ग्राम अखरोट में करीब 146 कैलोरी होने की बात कही गई है। यदि आप सेहतमंद रहने की इच्छा रखते हैं, तो अखरोट का सेवन अवश्य करें इसमें विटामिन B मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाये जाते है।
इसके साथ ही अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड का भी महत्वपूर्ण स्रोत है इसके सेवन करने से अस्थमा आर्थराइटिस, त्वचा की समस्या, एग्जिमा और सिरोयासिस जैसी बीमारियों से राहत मिलता है।
इसे भी पढ़े-7 प्रोटीन युक्त फूड जिसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए
सैलमन मछली ( Salmon fish)
जैसा कि हम सभी जानते हैं मछली का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक होता है। इसमें प्रोटीन ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। जिससे हमारे बालों त्वचा और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
सैलमन एक बायोटीन का अच्छा स्रोत होता है। यदि आपको दिल से संबंधित कोई समस्या है तो आप सैलमन मछली का उपयोग कर सकते हैं। सैलमन मछली का सेवन करने से हमारी शरीर बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
डेयरी उत्पाद (dairy products)
ज्यादातर लोग अपने रोज के आहार में दूध, दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन अवश्य करते हैं। यह सभी डेयरी उत्पाद हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है डेरी उत्पादों में प्रोटीन कैल्शियम और कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं और इनमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है।
यदि आप डेयरी उत्पादों का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इससे आपको ब्रेस्ट कैंसर, हार्ट संबंधित रोग, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के खतरे से दूर रखता है।
लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो मोटापे के कारण डेयरी उत्पादों के सेवन से बचते हैं, डेयरी उत्पादों में विटामिन b7 भी पाया जाता है। जो हमारी त्वचा एवं बालों के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में हुऐ एक सर्वे के अनुसार एक कप पनीर में 0.4 मिलीग्राम बायोटीन पाया जाता है।
और दूध में 0.3 मिलीग्राम बायोटिन पाया जाता है।दही में 0.2 मिलीग्राम तक बायोटिन पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं डेयरी उत्पादों में मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
एवोकाडो (Avocado)
एवोकाडो एक नाशपाती की तरह दिखने वाला फल है इसमें फैटी एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। अर्थात इसके सेवन से हमारा बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है ज्यादातर लोग में यह धारणा है। कि एवोकाडो में कैलोरी अधिक मात्रा में पाया जाता है, लेकिन डेयरी उत्पादों की तुलना में एवोकाडो में कम कैलोरी पाई जाती है।
एवोकाडो में विटामिन मिनरल जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही एवोकाडो को मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत माना जाता हैं। इसका कारण है कि एवोकाडो में शुगर की मात्रा कम पाई जाती है।
एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज, फॉस्फोरस और जिंक अधिक मात्रा में पाये जाते है।
इसके साथ ही इसमें विटामिन C, विटामिन B6, B12, विटामनि A, D, K, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह फाइबर का भी सर्वोत्तम स्रोत है।
फूल गोभी (cauliflower)
हर भारतीय रसोई में फूल गोभी की सब्जी को बेहद पसंद किया जाता है। इसका स्वाद अच्छा होने के साथ-साथ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। फूल गोभी विटामिन A विटामिन K विटामिन बी7 का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके साथ फूलगोभी को फास्फोरस पोटेशियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।
फूलगोभी में फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है और इसमें प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट भी कम पाया जाता है। एक कप फूलगोभी में 4 माइक्रोग्राम तक बायोटीन पाया जाता है।
शकरकंद (sweet potato)
शकरकंद भी उच्चतम बायोटिन युक्त सब्जियों में से एक होता है। एक कप उबले हुए शकरकंद में 2.4 मिलीग्राम तक बायोटीन पाया जाता है और इसमें सिर्फ 90 कैलोरी पाया जाता है।
शकरकंद में beta-carotene भी पाया जाता है, यह विटामिन E का अच्छा स्रोत है। जो आपके त्वचा एवं बालों के लिए अच्छा माना जाता है।
बायोटीन के अन्य स्रोत- ( Biotin ke anya strot )
एक रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में नियमित रूप से 35 से 70 माइक्रोग्राम तक बायोटीन का सेवन किया जाता है। यदि आप बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में बायोटिन की कमी से होने वाले रोगों का खतरा कम हो जाता है।
बायोटीन का सेवन करने से आंतों में बैक्टीरिया की मात्रा भी कम होती है और आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूती प्रदान करता है। यदि आप चाहें तो बायोटीन का उपयोग पूरक के रूप में भी कर सकते हैं या पाउडर कैप्सूल या तरल के रूप में भी उपलब्ध है। यदि आप अपनी त्वचा बाल अथवा स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो बायोटीन रिच फूड सेवन अवश्य करें।
हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ बायोटिन रिच फूड के बारे में जानकारी दी और बायोटिन रिच फूड से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया किया हमारे सेहत के लिए किस प्रकार आवश्यक है। बायोटीन के सेवन से हमारी त्वचा ,बालों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
हमें उम्मीद है हमारे द्वारा लिखा गया बायोटिन रिच फूड पर लिखा हुआ यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख से संबंधित यदि आपके मन में कोई प्रश्न उत्पन्न हो रहा है तो आप अवश्य ही हमें कमेंट करके बताएं।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
धन्यवाद।।