यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं,तो आपको अवश्य ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। हर उम्र के लोगों के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं प्रोटीन का सेवन हमारी मांसपेशियों त्वचा एवं उत्तको के निर्माण के लिए कितना आवश्यक है। आइये जानते है प्रोटीन स्मूदी के फायदे के बारे में।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके लिए हम सभी को अपने डाइट में अवश्य ही प्रोटीन या प्रोटीन के स्मूदी का सेवन करना चाहिए प्रोटीन स्मूदी में सभी प्रकार के आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं,जो मधुमेह हृदय रोग और वजन को कम करने के लिए सहायक होते हैं, जो लोग जिम में वर्कआउट करते हैं उनके लिए तो खासतौर पर प्रोटीन स्मूदी जरूरी होता है इसके सेवन से उनकी मांसपेशियां, हार्मोन ,न्युक्लीक एसिड, एंजाइम एवं अन्य रोगप्रतिरोधक तत्व के लिए जरूरी माना जाता है।
आपको प्रोटीन स्मूदी का चयन करते वक्त आपको इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि आप जो प्रोटीन स्मूदी ले रहे हैं उस में प्रोटीन की मात्रा उच्च हो और कार्ब्स की मात्रा कम से कम हो अन्यथा आपकी मांसपेशियों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है।
जब आप प्रोटीन स्मूदी का सेवन करते हैं तो आपका शरीर इसे जल्द ही अवशोषित( एब्जॉर्ब) कर लेता है कई न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और जिम ट्रेनर का मानना है, कि अगर प्रोटीन स्मूदी का सेवन पोस्ट वर्कआउट या प्रीवर्कआउट दोनों में करते हैं। यह आपके लिए बेहद असरदार माना जाता है, इसी क्रम में हम आपके लिए कुछ प्रोटीन स्मूदी और उसे बनाने की विधि लेकर आए हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़े-Alcohol के ऐसे 13 नुकसान जो आपको जरूर जानना चाहिए
केला और दही की स्मूदी( yogurt and banana smoothie)
यदि आप अपने दिन की शुरुआत अच्छे और हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ पूरा करते हैं, तो यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। तो आज हम आपके लिए केला और दही (योगर्ट) की स्मूदी ले कर आये है ,जो कि बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद है, जैसा कि हम सभी जानते हैं। केला हमारी सेहत के लिए कितना उपयोगी है केले को पोटेशियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।
इसके साथ साथ केले में पोटेशियम भी पाया जाता है वर्कआउट के बाद अगर केले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको प्रोटीन और एनर्जी तुरंत मिलता है। इसी के साथ ही योगर्ट (दही) भी हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें प्रोटीन एनर्जी और विटामिन से भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
तो आइए जानते हैं केले और योगर्ट स्मूदी बनाने की सामग्री एवं विधि के बारे में।
सामग्री-
- दही (योगर्ट )300 ग्राम
- केला (banana) 3
- शहद 3 स्पून
- कद्दू का बीज 2 स्पून
- पानी 20 मिली लीटर
विधि-
सबसे पहले आप केले के छिलके को छिल लें उसके पश्चात मिक्सी में केले और दही को डाल कर उसमे दो चम्मच शहद मिलाएं फिर उसमे दो चम्मच कद्दू के बीज और थोड़ा सा पानी मिला लें और इसे मिक्सी में डालकर तब तक चलाएं जब तक आपकी स्मूदी स्मूथ ना हो जाए फिर उसमें 2 टुकड़े बर्फ के डाल कर परोस दें।
पीनट बटर स्मूदी(peanut butter smoothie)
यह तो आप जानते ही होंगे कि पीनट बटर आपके लिए कितना फायदेमंद है, और पीनट बटर में कितना प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के साथ-साथ पीनट बटर स्मूदी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। आपने कई बार रेस्टोरेंट्स और आइसक्रीम शॉप में पीनट बटर स्मूदी का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं इसे घर पर भी बनाना बेहद ही आसान है तो आइए जानते हैं पीनट बटर स्मूदी बनाने के बारे में।
पीनट बटर स्मूदी बनाने की सामग्री-
- 2 केला
- 1 कप दूध
- 2 टेबल स्पून पीनट बटर
पीनट बटर स्मूदी बनाने की विधि-
सबसे पहले एक बाउल में केले के टुकड़े कर लें उसके बाद टुकड़े किए हुए केले में पीनट बटर और और एक कप दूध को मिला लें फिर ब्लैंडर की मदद से इसे अच्छी तरह मिला कर बर्फ के 2 टुकड़े डाल कर परोसे।
इसे भी पढ़े-ऐसी 5 तरीके की चाय जो आपको मिल्क टी से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स प्रदान करेगी
अलसी स्मूदी (flaxseed smoothie)
Flaxseed यानी अलसी स्मूदी यह आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आपके रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।अलसी शरीर में उर्जा प्रदान करता है ,जो लोग वर्कआउट करते हैं। उसके बाद अगर फ्लैक्सीड अलसी की स्मूदी का इस्तेमाल करते हैं। तो उनके लिए बहुत ही अच्छा होता है इसके साथ -साथ इसमे प्रोटीन भी पाया जाता है ।
तो आइए जानते हैं फ्लैक्सीड्स स्मूदी बनाने की सामग्री एवं उसके विधि के बारे में।
सामग्री-
- 2 टेबल स्पून फ्लैक्सीड्स
- 1 कप सोया मिल्क
- आधा कप कटी स्ट्रॉबेरी
- 1 कटा केला
- 1 टेबल स्पून शहद
विधि-
स्ट्रॉबेरी, केला, सोया मिल्क, फ्लैक्सीड्स शहद को एक साथ मिला कर मिक्सी में अच्छे से चला लें।
फिर स्ट्रॉबेरी और केले के टुकड़े के साथ गार्निश कर के परोसे।
चॉकलेट स्मूदी (chocolate smoothie)
अगर इस गर्मी के मौसम में आप अपने ब्रेकफास्ट में चॉकलेट स्मूदी को जोड़ते है, तो यह आपके लिए हेल्दी और बेहद ही डिलीशियस खाद्य पदार्थ होगा इसे चॉकलेट एवं दूध के माध्यम से बनाया जाता है, जो हर उम्र के लोगों के लिए एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट का विकल्प है। इसके साथ ही चॉकलेट एनर्जी का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है।और यह हमारे हमारे बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में हमारी मदद करता है।तो आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से कैसे बनाएं चॉकलेट स्मूदी।
सामग्री-
- 2 केला
- 100 ग्राम दूध
- 2 स्पून चॉकलेट सॉस
- 2 स्कूप चॉकलेट आइस्क्रीम
- 1 स्पून चॉकलेट चिप्स
चॉकलेट स्मूदी बनाने की विधि-
सबसे पहले चॉकलेट स्मूदी बनाने के लिए एक गिलास के अंदर चॉकलेट के सॉस को लगा लें, फिर उसे फ्रिज में डाल दें फिर मिक्सर में दूध, केला और चॉकलेट को डाल कर चलाये, फिर फ्रिज में रखे गिलास को निकाल कर उसमें स्मूदी डाल दें फिर उसे चॉकलेट चिप्स के साथ गार्निश कर के परोसे।
केला और ओट्स स्मूदी ( banana ots smoothie)

fitdumbbell.com
बात करते है केला और ओट्स से बनाई हुई स्मूदी के बारे में जो एक बहुत ही हेल्थी ब्रेकफास्ट है केला और ओट्स की स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए।
केला अगर आप चाहें तो इसकी जगह आप कोई सा भी फल का इस्तेमाल कर सकते है । ओट्स जिसमे आपको अच्छे मात्रा में फाइबर मिलता है। जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है दही और दूध इसमे आपको अच्छे मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। अगर आप चाहे तो इसमें आप शहद भी जोड़ सकते है मिठा बनाने के लिए तो आइए जानते हैं। केला ओट्स स्मूदी बनाने की विधि और उसके सामग्री के बारे में।
सामग्री
- 1 केला
- 1 कप दूध
- आधी कटोरी दही
- 1 कप ओट्स
- 1 स्पून शहद
बनाने की विधि-
इन सभी सामग्री को मिक्सी के जार में डालकर चला ले फिर इसे ग्लास में निकालकर परोस लें एक गिलास केले में 300 कैलोरी पाया जाता है।
ग्रीन स्मूदी (Grren smoothie)
ग्रीन स्मूदी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्मूदी आपके शरीर में टॉक्सिंस को निकालने में मदद करता है इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। और इसके सेवन से प्रोटीन भी मिलता है। इसे घर पर बनाना बिल्कुल ही आसान है आइए जानते हैं ग्रीन स्मूदी को बनाने के तरीके के बारे में।
सामग्री-
- 1 कप पाइनएप्पल कटा हुआ
- 1 कप पालक
- 1 कप पानी
- एक काटा हुआ कीवी
- 1 केला अगर आप चाहें तो इसमें आप कोई और भी फल इस्तेमाल कर सकते है।
- 1 स्पून शहद
बनाने की विधि-
इन सभी पदार्थ को एक साथ मिलाकर मिक्सर में डालें फिर उसे ब्लेंड करके एक गिलास में डाल लें फिर 2 टुकड़ा बर्फ डाल कर परोसे।
केला और स्ट्रोबेरी स्मूदी (Banana and strawberry smoothie)
अब हम जानेंगे एक और स्मूदी के बारे में जिसका नाम है केला और स्ट्रौबेरी की स्मूदी इस स्मूदी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं स्ट्रौबेरी और केले के इस स्मूदी को बनाने के तरीके के बारे में।
सामग्री-
- 1केला कटा हुआ
- 5-6 स्ट्रोबेरी कटी हुई
- 2 छोटा स्पून कोको पाउडर
- 1स्पून सब्जा का बीज
- 1 कप दूध
- 1/2 कप पानी
बनाने की विधि-
इन सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें फिर इसमे बर्फ के टुकड़े को डालकर सर्व करें।
हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रोटीन स्मूदी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही हमने आपको इससे जुड़े फायदों के बारे में भी बताया उम्मीद करते हैं, कि हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसके बाद भी इस आर्टिकल से जुड़ा कोई प्रश्न आपके मन में उत्पन्न हो रहा है तो आप अवश्य ही हमें कमेंट करके बताएं।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
धन्यवाद ।।