आज के इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देंगे कि प्रोटीन की कमी के कारण हमारे शरीर को क्या नुकसान होते है।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
यह एक ऐसा सप्लीमेंट है जिसकी जरूरत हमारे शरीर को हमेशा ही रहती है। जब हम को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है, तो हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है।
यह हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक तत्व हैं। हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमें इसकी आवश्यकता होती है। हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी होने का मतलब हम अपने आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं। प्रोटीन की कमी हमारे शरीर में अनेक परेशानियों को जन्म देती है। प्रोटीन की कमी के कारण हमारी मांसपेशियों कमजोर होने लगती हैं। इसकी कमी के कारण हमें अक्सर थकान महसूस होती है और नींद ना आने जैसी समस्या भी होने लगती है।
अब हम आपको इसके कमी होने पर किस प्रकार की समस्या हमारे शरीर को हो सकती है इस बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे।
प्रोटीन की कमी से होती हैं हड्डियां कमजोर (Protien ki kami se hoti hai haddiya kamjor)
हड्डियों के कमजोर होने का प्रमुख कारण हमारे शरीर में प्रोटीन की ना होना हमारे शरीर में कमी होने के कारण अक्सर हमारे जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। जिससे हमारी मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। थोड़ा बहुत उथल-पुथल होने पर हड्डियों के टूटने व चोट लगने की संभावना भी बनी रहती है, क्योंकि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है। जिसके कारण हड्डियों संबंधी समस्या हो जाती है।
इसे भी पढ़े- विटामिन क्या होता है? A, B, C, D, E, K कि पूरी जानकारी
fitdumbbell.com
प्रोटीन की कमी से होती हैं लो शुगर की समस्या (Protien ki kami se hoti hai low sugar ki samasya)
जिन व्यक्तियों को शुगर की समस्या होती है उनके शरीर में प्रोटीन की कमी होना घातक साबित हो सकता है क्योंकि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न मिल पाने के कारण उनका शुगर का स्तर कम हो जाता है। जिसके कारण उनको शारीरिक व मानसिक रूप से थकान महसूस होती है और कभी-कभी चिड़चिड़ापन भी सवार हो जाता है। तो ऐसे में यह जरूरी होता है कि शुगर से पीड़ित मरीजों को पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए ताकि उनका शुगर लेवल ठीक रहे।
fitdumbbell.com
प्रोटीन की कमी से होती है प्रतिरोधक क्षमता कमजोर (Protien ki kami se hoti hai pratirodhak chamta kamjor)
अगर आपको बार-बार किसी प्रकार का संक्रमण हो रहा है और आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। तो ऐसा आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से हो रहा है। हमारी प्रतिरोधक क्षमता तब कमजोर होने लगती है जब हमारे भोजन के द्वारा हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है। अगर हमारे शरीर में उचित मात्रा में प्रोटीन होता है तो यहां हमारे प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर नहीं होने देता है। ऐसे में आपको अपने शरीर में कमी नहीं होने देना चाहिए ताकि प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे और आपके बार-बार बीमार पड़ने की संभावना ना हो।
प्रोटीन की कमी से बढ़ता है वजन (Protien ki kami se badhta hai wajan)
हमारा वजन इसलिए बढ़ता है क्योंकि हमको भूख अधिक लगती है और हम बार-बार कुछ ना कुछ खाते रहते हैं जैसे कि चॉकलेट ,पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन मोमोज इस तरह के फूड हम ज्यादा ही पसंद करते हैं। भूख लगने पर और यह सब खाद्य पदार्थ हमारा वजन बहुत जल्दी ही बढ़ाते हैं पर ऐसा क्यों होता है। यह जानना जरूरी है ऐसा इसलिए होता है।
कि जब हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बहुत कम हो जाती है। तो हमें अधिक भूख लगने लगती है जिससे हमारा वजन आसानी से बढ़ने लगता है। तो आप अपनी भूख व वजन को नियंत्रित रखने के लिए भोजन में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं जब आपके शरीर में इसकी मात्रा बराबर बनी रहेगी तो आप का वजन नहीं बढ़ेगा।
प्रोटीन की कमी के कारण बच्चों का विकास रुक जाता है (Protien ki kami ke karan baccho ka vikas ruk jata hai)
अक्सर आप लोग देखते होंगे कि बहुत से लोगों के घर में बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट का उपयोग किया जाता है। ताकि बच्चे का विकास ना रुके। ऐसे में जिन बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ पाती है। उसमें सबसे बड़ा कारण यही होता है कि बच्चे को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त नहीं हुआ है। जिस कारण से उनका विकास रुक जाता है व उनकी लंबाई नहीं बढ़ पाती है तो ऐसे में बच्चों के विकास के लिए जरूरी होता है।
प्रोटीन की कमी बालो व नाखूनों को कमजोर करता है (Protien ki kami baalo va nakhuno ki kamjor karta hai)
बालों का झड़ना व नाखूनों का टूटना इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में कमी है जब हमारे शरीर में बहुत कम मात्रा में प्रोटीन होता है। तो हमारे बाल कमजोर होने के साथ-साथ टूटने लगते हैं इसके साथ ही हमारे नाखून भी कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं। अपने बाल और नाखून को मजबूत बनाए रखने के लिए इसका सेवन पर्याप्त मात्रा में जरूर करें।
प्रोटीन की कमी से घाव का जल्दी ना भर पाना (Protien ki kami se ghaav ka jaldi na bhar pana)
कमी होने के कारण हमारे शरीर के किसी भी अगं पर चोट लगने पर उस हिस्से का घाव जल्दी नहीं भरता है। ऐसा इसलिए होता है। क्योंकि इसके कमी के कारण खून का बहाव रोकने में समय लगता है जिस कारण से घाव भरने में देरी लगती है।
प्रोटीन की कमी से महिलाओं के मासिक धर्म पर प्रभाव पड़ता है(Protien ki kami se mahilao ke masik dharam per prabhav padhta hai)
महिलाओं के लिए भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि इससे उनके मासिक धर्म में गड़बड़ी होने लगती हैं इसके कमी का कारण यह सब होता है जैसे कि मासिक धर्म होने पर थकावट होना मासिक धर्म का ठीक समय पर ना आना हार्मोन में गड़बड़ी होना इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं।
इसे भी पढ़े-फीमेल टेस्टोस्टेरोन से जुडी जानकारी
प्रोटीन की कमी से मस्तिष्क कमजोर होता है (Protien ki kami se mastisk kamjor hota hai)
मस्तिष्क के फंक्शन जैसे कि न्यूरोट्रांसमीटर व न्यूरॉन प्रोटीन के कारण अपना काम अच्छे से कर पाते हैं। और प्रोटीन कमी होने पर मस्तिष्क के यह फंक्शन कमजोर हो जाते हैं। जिससे हमारे मस्तिष्क के काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है। दिमाग एक जगह स्थिर नहीं हो पाता है हमारा दिमाग शांत भी नहीं रह पाता है और हमारे सीखने की छमता पर भी असर पड़ता है। प्रोटीन की मात्रा ठीक रहने पर हमारा मस्तिक अच्छे से काम करता है। तो इस तरीके से प्रोटीन की कमी होना हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे दिमाग पर भी अपना असर दिखाता है।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने जाना कि प्रोटीन होने पर हमारे शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकता है। अगर आप भी इन नुकसान से बचना चाहते हैं तो अपने शरीर में प्रोटीन कम ना होने दें और खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अगर आपको इन लक्षणों को देखकर लगता है कि आपके साथ भी कोई ऐसा लक्षण महसूस हो रहा हूं तो आप भी तो प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
मैं उम्मीद करती हूं कि आपको हमारे द्वारा प्रोटीन पर संबंधित यह लेख पसंद आया होगा अगर इससे संबंधित आपके मन में फिर भी कोई प्रश्न उठ रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं हम आपकी सेवा में सदा तत्पर रहें।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
धन्यवाद।।