पेट में गैस की समस्या पेट से संबंधित एक समस्या है और यह एक बहुत ही आम समस्या है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है, क्योंकि आज के समय में हम लोग जिस तरह का खान पान का सेवन करते हैं, उससे गैस बनना बहुत ही आम बात है। कभी- कभी किसी को इतनी गैस बनती हैं कि उनको घबराहट तक महसूस होने लगती हैं।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
वैसे तो पेट में गैस बनने का कोई एक निश्चित कारण नहीं है, बल्कि इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। जिसके बारे में हम आपसे आज विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे।
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण बनती है पेट में गैस (Kamjor pratiraksha pranali ke karan banti hai pet me gas)
प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना भी गैस बनने का एक कारण है, जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है उन लोगों में गैस बनने की समस्या अधिक देखी जाती है।
हार्मोन मे बदलाव आने के कारण बनती है पेट में गैस (Harmone me badlav aane ke karan banti hai pet me gas)
हमारे शरीर में हारमोंस बदलाव की प्रक्रिया के कारण भी गैस बनने की समस्या हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ हारमोंस में बदलाव होने के कारण हमारी पाचन क्रिया खराब होने की संभावनाएं ज्यादा होती है, जिससे गैस बनने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
बढ़ती उम्र के कारण बनती है पेट में गैस (Badhti umar ke karan banti hai pet me gas)
बढ़ती उम्र के लोगों में गैस बनने की समस्या ज्यादा रहती है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ उनका डाइजेशन सिस्टम कमजोर हो जाता है। इस कारण डेरी प्रोडक्ट जैसे खाद्य पदार्थों का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है। जिसके कारण गैस बनने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
अधिक समय तक भूखे रहने के कारण बनती है पेट में गैस (Adhik samay tak bhuke rahne ke karan banti hai pet me gas)
अधिक समय तक भूखे रहना भी गैस बनने का एक कारण है। यदि किसी कारणवश आप अधिक समय तक खाना नहीं खा पाते हैं, तो आपके पेट में गैस बनने लगती है इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि समय से भोजन करें।
अधिक मसालेदार भोजन ग्रहण करने से बनती है पेट में गैस (Adhik masaledaar bhojan grahan karne se banti hai pet me gas)
जो लोग अधिक मसालेदार भोजन के शौकीन होते हैं, उनको अक्सर ही पेट में गैस की समस्या की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। अधिक मसालेदार भोजन के सेवन से भी गैस बनती है।
गैस बनने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन के कारण बनती है पेट में गैस (Gas banne wale khadya padartho ka sewan ke karan banti hai pet me gas)
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो गैस बनने का कारण बनने बनते हैं। जैसे राजमा, छोला, गोभी,फास्ट फूड, चाय, कॉफी, तली भुनी चीजें, आदि विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के सेवन से भी गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
धूम्रपान के सेवन के कारण बनती है पेट में गैस (Dhumrapan ke sewan ke karan banti hai pet me gas)
धूम्रपान का सेवन भी गैस बनने का एक कारण है जो लोग धूम्रपान के आदी हैं उनको गैस बनने की समस्या ज्यादा रहती है।
कब्ज के कारण बनती है पेट में गैस (Kabj ke karan banti hai pet me gas)
कब्ज की समस्या भी गैस बनने का कारण बनती है। जो लोग कब्ज से परेशान रहते हैं, उनके पेट में अक्सर ही गैस बनने की समस्या देखने को मिलती हैं। कब्ज की समस्या होने पर शरीर के हानिकारक टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते हैं, जो पेट में गैस बनने का कारण बन जाते हैं।
एंटीबायोटिक्स दवाओं के कारण बनती है पेट में गैस (Antibiotics dawao ke karan banti hai pet me gas)
यदि आप बीमार हैं और एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो निश्चित ही आपको गैस होगी, क्योंकि एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभाव के चलते पेट में अच्छे बैक्टीरिया की कमी होने लगती हैं। जिससे हमारा पाचन तंत्र खराब हो जाता है और पेट में गैस बनने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
पेट में गैस बनने के लक्षण (Pet me gas banne ke lakshan)
- पेट फूलना।
- खट्टी डकार आना।
- पेट ठीक से साफ ना होना , गैस निकलने पर बदबू होना।
- पेट में ऐठन होना।
- दस्त आना।
- उल्टी व मचली आना।
- बदहजमी होना।
पेट में गैस बनने के कारण तो आप जान ही गए होंगे अब हम पेट में गैस बनने से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ आसान और घरेलू उपाय आपको बताएंगे इसको अपनाकर आप पेट में गैस की समस्या से निजात पा सकते है।
छाछ के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Chach ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
छाछ के सेवन से आप पेट में बन रही गैस को दूर कर सकते हैं। छाछ में काला नमक डालकर पीने से पेट में बनने वाली गैस से निजात निजात मिलता है।
अदरक के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Adrak ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
अदरक को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण के कारण यहां पेट में बनने वाली गैस को दूर करता है। इसके लिए आपको अदरक को छील कर उसके टुकड़ों को मुंह में रखकर थोड़ी देर तक चबाना होगा, उसके बाद पानी की सहायता से अदरक को निगल जाए इससे आपको गैस की समस्या से जल्द राहत मिलती हैं।
नारियल पानी के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Nariyal pani ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
नारियल पानी के द्वारा आप पेट में गैस से राहत पा सकते हैं नारियल पानी विटामिंस और अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो पेट में गैस बनने के कारण को दूर करता है, इसे आप दिन भर में दो से तीन गिलास पी सकते हैं इससे आपको पेट में बनने वाली गैस से निजात मिलेगा।
एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से पाएं पेट बनने वाली गैस की समस्या से निजात (Apple cider vinegar ke sewan se paye pet me banne wali gas ki samasya se nijaat)
इसके सेवन से भी आप पेट मे गैस से निजात पा सकते हैं। इसके सेवन से पेट में एसिड का लेवल संतुलित हो जाता है और पेट में पाए जाने वाले छोटे-छोटे जीव नष्ट हो जातें है, जो पेट में गैस बनने का कारण होते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक चम्मच शहद, पानी में घोलकर इस मिश्रण को पीयें। इससे पेट में बनने वाली गैस से आपको निजात मिलेगा।
एलोवेरा के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Alovera ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
एलोवेरा का anti-inflammatory गुण पेट में गैस बनने की समस्या में राहत पहुंचा सकता हैं। पेट में जलन सूजन को कम करने में एलोवेरा आपकी सहायता कर सकता है। एलोवेरा जेल को पानी में मिक्स करके दिन भर में दो से तीन बार सेवन करने से आपको इस समस्या से बहुत ही जल्द राहत मिलेगी।
लहसुन के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Lahsun ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
लहसुन की मदद से आप पेट में गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं। लहसुन को खड़ा धनिया, जीरा के साथ पानी में थोड़ी देर के लिए पका लें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इस मिश्रण को पी लें। इससे आपको इस समस्या में काफी हद तक आराम मिलेगा।
बेकिंग सोडा के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Baking soda ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
बेकिंग सोडा भी इस समस्या से निजात दिला सकता है बेकिंग सोडा को पानी में घोलकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे आपको पेट में बन रही गैस की समस्या में राहत मिलेगी।
नींबू के रस के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Nimbu ke ras ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
पेट में गैस बनने पर खाने के बाद नींबू पानी का सेवन जरूर करें। इससे पेट में बनने वाली गैस निजात पा सकते हैं। आधे गिलास पानी में आधा कटा नींबू डालकर पीने से आपके द्वारा खाया गया भोजन आसानी से पच जाएगा। जिससे आपके पेट में गैस बनने की समस्या नहीं होगी और आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
अजवाइन और काला नमक के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Ajwain aur kala namak se paye pet me banne wali gas se nijaat)
अजवाइन और काला नमक के सेवन से आप गैस बनने की समस्या को दूर कर सकते हैं। एक चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर काला नमक भोजन करने के बाद चबाकर खाएं इससे गैस से तुरंत राहत मिलेगी।
हींग के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Hing ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
पेट में गैस को दूर करने के लिए हींग सबसे बेहतरीन उपायों में से एक माना जाता है। हींग के सेवन करने से गैस बनने की समस्या नहीं होती हैं। अगर आपको गैस संबंधी समस्या है तो अपने भोजन में हींग को जरूर शामिल करें। यदि आपको भोजन करने के बाद पेट में गैस बन रही हो तो एक चम्मच हींग खाकर पानी पी लें। इससे क्षण भर में ही पेट में बन रही गैस की समस्या से राहत मिलेगी।
पेट में बनने वाली गैस से निजात पाने के लिए पानी का अधिक सेवन करें (Pet me banne wali gas se nijaat pane ke liye pani ka adhik sewan kare)
रोजाना अपने दैनिक जीवन में आठ से दस गिलास पानी जरूर पीएं। इससे आपकी पाचन क्रिया तंदुरुस्त रहेगी, कब्ज की समस्या नहीं होगी और आप पेट में बन रही गैस का सामना नहीं करना पड़ेगा।
काली मिर्च के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Kali mirch ke sewan se paye pet me banne wali gas se nijaat)
काली मिर्च में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण के कारण या पेट में होने वाली समस्याओं से जल्द ही रहा तो जाता है। इसके लिए आपको एक क्लास कम पानी में काली मिर्च को डालकर पीना होगा इससे आपको पेट में गैस से आराम मिलेगा।
शहद के सेवन से पाएं पेट में बनने वाली गैस से निजात (Sahed ke sewan se paye pet me banne gas se nijaat)
शहद का सेवन करके भी आप गैस बनने की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद को मिलाकर देने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
आज हमने पेट में गैस बनने की समस्या का कारण जाना और उसके निवारण भी जाने। अगर आपको भी पेट में गैस बनने की समस्या रहती है, तो आप हमारे द्वारा बना बताए गए उपाय अपनाएं। यदि आपको पेट में गैस बनने की गंभीर समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर पेट में गैस बनने से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं। हम आपके लिए सदैव तत्पर हैं।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
धन्यवाद।।