पेट दर्द के कारण पेट दर्द के लक्षण, क्या होते है, पेट दर्द कितने प्रकार का होता है एवं उसके कुछ घरेलू उपाय के बारे में आज हम जानेंगे बदलती जीवनशैली के कारण हमारा खान-पान गलत होता जा रहा है, इस कारण ही हमें कई तरह की पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उसमें से एक समस्या है पेट दर्द की समस्या, पेट में दर्द की समस्या एक बहुत ही आम समस्या है, लेकिन कभी-कभी यह शरीर के अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती है, यदि समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो यह कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर देती है।
पेट दर्द के कारण (Pet dard ke karan in hindi)
पेट दर्द की समस्या का केवल एक ही कारण नहीं होता है, बल्कि इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं जो इस प्रकार है।
- पेट में सूजन होना।
- सीने में जलन।
- कब्ज होना।
- हर्निया की परेशानी।
- किडनी स्टोन।
- मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन।
- उल्टी होना।
- जी मिचलाने की समस्या।
- पेट में अल्सर होना।
पेट दर्द के लक्षण (Pet dard ke lakshan in hindi)
अब हम जानेंगे कि पेट में दर्द होने पर किस प्रकार के लक्षण नजर आते हैं
- खाना खाने में समस्या होना।
- बुखार।
- सांस लेने में दिक्कत।
- पेट छूने पर मुलायम महसूस होना।
- पेट में दर्द होना।
- मल के साथ खून आना।
- उल्टी के साथ खून आना।
अगर आपको इस तरह के किसी भी प्रकार के लक्षण नजर आएं तो आप को तुरंत उपचार लेने की आवश्यकता है
पेट दर्द के प्रकार (Types of Stomach pain in hindi)
पेट दर्द का अलग अलग तरह का होता है तो अब इनके बारे में हम जानेंगे।
सामान्य पेट दर्द
समान्य पेट दर्द की समस्या अक्सर गलत खान-पान के कारण होती है यह दर्द पेट के पूरे या आधे हिस्से में होता है यहां दर्द बिना किसी उपचार के अपने आप ही ठीक हो जाता है इसके लिए किसी उपचार की आवश्यकता नहीं होती हैं।
स्थानीय दर्द
यह दर्द सामान्य से अधिक गंभीर हो सकता है यह दर्द पेट के केवल एक ही हिस्से में शुरू होता है इस प्रकार का पेट दर्द पेट में अल्सर या अपेंडिसाइटिस के कारण उत्पन्न होता है।
पेट में ऐठन
पेट में गैस बनना या मल के कडा होने के कारण पेट में ऐठन होती है यहां दर्द कुछ देर तक या पूरे दिन तक आपको परेशान कर सकति है दस्त के समय मरीज को इस प्रकार की पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड सकता है।
पेट दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपाय
पेट दर्द की समस्या दूर करने के लिए करें हींग का सेवन (pet dard ki samsaya door karne ke liye kare hing ka sevan in hindi)
पेट दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं, हींग कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है हींग का प्रयोग भोजन बनाने के लिए तो किया ही जाता है, पर यह पेट मे हो रहे दर्द की समस्या को दूर करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है, इसके साथ ही यह पेट में बन रही गैस एवं अपच की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
इस्तेमाल करने का तरीका– एक चुटकी हींग, एक गिलास गुनगुना पानी और एक चुटकी सेंधा नमक ले। इस गुनगुने पानी में हींग और सेंधा नमक को मिलाएं और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।
पेट दर्द की समस्या दूर करने के लिए करें जीरा का सेवन (pet dard ki samsaya dur karne ke liye kare jeera ka sevan in hindi)
वैसे तो जीरे का इस्तेमाल मसाले के रूप में सभी घरों में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं जीरे का इस्तेमाल करके आप पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं।
जीरे में पाया जाने वाला एंजाइम पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में हमारी मदद करता है, इसका उपयोग पेट दर्द मे बन रही गैस की समस्या को दूर करने के लिए कर सकते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका- 5 ग्राम जीरा ले उसको तवे पर थोड़ा सा भून ले और फिर रोजाना दिन में 1 से 2 बार जीरे को चबाकर खाएं।
पेट दर्द की समस्या दूर करने के लिए करें अदरक का सेवन (pet dard ki samsaya dur karne ke liye kare adrak ka sevan in hindi)
पेट दर्द को दूर करने के लिए आप अदरक का उपयोग कर सकते हैं, अदरक में पाए जाने वाले anti-inflammatory गुण दर्द एवं सूजन को कम करने मे आपकी सहायता करते हैं पेट दर्द की समस्या होने पर मतली एवं उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से भी निजात पाने के लिए अदरक का सेवन कर सकते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका- एक चम्मच बारीक कटी हुई अदरक एक चम्मच चाय पत्ती एक कप का पानी एक चम्मच शहद और नींबू का रस लें अब पानी को गर्म करें।
उसमें अदरक डालकर उबालें फिर उसमें चाय पत्ती डालें और फिर से उबालें फिर इसमें शहद एवं नींबू का रस मिलाकर पिए इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार पिए।
पेट दर्द की समस्या दूर करने के लिए करें कैमोमाइल टी का सेवन (pet dard ki samsaya dur karne ke liye kare chamomile tea ka sevan in hindi)
पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक हर्ब है, जिसका उपयोग कई सालों से anti-oxidant की तरह ही किया जाता है, पेट में अल्सर, गैस व पेट संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका- एक कैमोमाइल टी का बैग लें, थोड़ा सा शहद लें और एक कप पानी में एक कैमोमाइल टी बैग को डालकर उबालें और फिर उसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें दिन में कम से कम एक बार के इसका का सेवन अवश्य करें।
पेट दर्द की समस्या दूर करने के लिए करें तुलसी का सेवन (pet dard ki samsaya dur karne ke liye kare tulsi ka sevan in hindi)
जिस तरह तुलसी का इस्तेमाल कई तरह की जड़ी बूटियों को बनाने के लिए किया जाता है। ठीक उसी तरह यहां पेट दर्द की समस्या समझ को भी दूर करता है। तुलसी पेट में एसिड की मात्रा को कम करने में सहायक होता है, तुलसी शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी हमारी मदद करती है।
इस्तेमाल करने का तरीका- 7 से 8 तुलसी की पत्तियां लें और एक गर्म पानी में इन पत्तियों को डालकर इनका सेवन करें या फिर आप चाहें तो सुबह खाली पेट इनकी पत्तियों को खा भी सकते हैं।
पेट दर्द की समस्या दूर करने के लिए करें सेब के सिरके का सेवन (pet dard ki samsaya dur karne ke liye kare apple cider vineger in hindi)
सेब के सिरके का सेवन कर पेट दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। सेब के सिरके में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में हमारी सहायता करते हैं। इसका सेवन करने से पेट में बन रहे गैस एवं पेट में सूजन की समस्या को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।
इस्तेमाल करने का तरीका- एक चम्मच सेब का सिरका आधा चम्मच शहद एक कप गर्म पानी में इन दोनों चीजों को डालकर इस मिश्रण को पिएं यदि परेशानी अधिक हो तो इसका सेवन आप दिन में दो बार भी कर सकते हैं।
पेट दर्द की समस्या दूर करने के लिए करें सौंफ का सेवन (pet dard ki samsaya dur karne ke liye kare saauf ka sevan in hindi)
आमतौर पर सौंफ का इस्तेमाल हम लोग भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है यहां सिर्फ माउथ फ्रेशनर के रूप में ही काम नहीं करती बल्कि यह पेट दर्द की समस्या को भी दूर करने में हमारी सहायता कर सकती है।
सौंफ में डायुरेटिक्स तत्व मौजूद होते हैं। जो पेट में दर्द को दूर करते हैं, इसके साथ ही यह पेट में गैस की समस्या को भी कम करता है।
इस्तेमाल करने का तरीका- एक चम्मच पिसी हुई सौंफ, एक कप पानी में डालकर 10 मिनट तक का उबाले ठंडा होने पर इसको छान लें इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर पिए हैं इस उपयोग को दिन में 1 से 2 बार करें।
कुछ अन्य उपाय
- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें कभी-कभी पानी की कमी की वजह से भी पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न होती हैं।
- धूम्रपान से दूरी बनाए रखें क्योंकि यह पेट दर्द का कारण भी बन सकता है इसके साथ ही अल्कोहल का सेवन भी ना करें।
- भारी भोजन से परहेज करें हल्का खाना खाएं भारी भोजन पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न करता है।
- बाहर के खाने से परहेज करें जैसे कि फास्ट फूड।
- खाना खाने के बाद टहले जरूर जाएं इसके अलावा शारीरिक व्यायाम करें एवं सुबह की सैर पर जाएं।
आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको पेट दर्द के बारे में जानकारी दी हमने आपको पेट दर्द के लक्षण कारण प्रकार एवं कुछ घरेलू उपाय बताएं यदि आपको पेट दर्द की समस्या कभी हो तो आप हमारे द्वारा बताए अवश्य अपनाएं।
मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा अगर इससे संबंधित आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न उत्पन्न हो रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं।
धन्यवाद।