आज के इस लेख में हम आपको जैतून के तेल के नुकसान के बारे में बताने के लिए उपस्थित हुए हैं। आपने जैतून के तेल के फायदे के बारे में तो बहुत सुना होगा, पर आज हम आपको उसके नुकसान के बारे में अवगत कराएंगे। पिछले लेख में हमने सरसों के तेल से होने वाले नुकसान के बारे में जाना।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell.group

आज जानेंगे जैतून के तेल को खाने से और त्वचा पर लगाने के क्या- क्या नुकसान हो सकते हैं।

वैसे तो जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य व त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके ज्यादा मात्रा में सेवन करने से यह हमारे स्वास्थ्य को व त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। मार्केट में मिलने वाले जैतून के तेल में विभिन्न प्रकार के केमिकल मिले होते हैं। जिसके कारण यह हमारे लिए शरीर एवं त्वचा के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। किसी भी चीज की अधिकता हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है, यह बात हम सब जानते हैं। अगर आप जैतून के तेल को इस्तेमाल करते हैं, तो उसके नुकसान के बारे में भी जानकारी अवश्य होना चाहिए।

जैतून के तेल के नुकसान

जैतून का तेल लो ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाता है (jaitun ka tel Low blood pressure ki samasya ko badata hai )

लो ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है, अगर आपका ब्लड प्रेशर स्तर लो हो जाता है, तो आपको गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आप नियमित रूप से जैतून के तेल का सेवन करते हैं, तो आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं। इसलिए जैतून का तेल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अन्यथा आपको लो ब्लड प्रेशर से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

जैतून का तेल लो ब्लड शुगर की समस्या बढ़ाता है ( jaitun ka tel Low blood sugar ki samasya badata hai)

वैसे तो इसमें कोई दो राय नहीं है की जैतून के तेल का सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है, परंतु आप अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर का स्तर गिर सकता है। जिसके कारण आपको चक्कर आना, भूख की कमी होना, आंखों के सामने अंधेरा होना, नींद ना आना जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए अगर आप शुगर से ग्रसित हैं तो जैतून का तेल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

जैतून का तेल त्वचा पर एलर्जी की समस्या बढ़ाता है ( jaitun ka tel Twacha per allergy ki samasya ko badatahai )

जैतून के तेल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से त्वचा पर एलर्जी की समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है। अगर आपको भी जैतून के तेल का सेवन करने से त्वचा पर किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या है, तो जैतून के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको एलर्जी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आप फिर भी जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो डॉक्टर के परामर्शनुसार ही इसका उपयोग करें।

जैतून का तेल कील मुहांसों की समस्या को बढ़ाता है (jaitun ka tel Keel muhaso ki samasya ko badata hai )

जैतून के तेल के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर कील मुहांसों की समस्या हो सकती है। जैतून का तेल मोटा तथा गाढ़ा होता है। जिसको त्वचा पर लगाने से यह पूरी तरह से त्वचा में अवशोषित नहीं हो पाता है। जिस कारण हमारी त्वचा पर धूल मिट्टी जम जाती है, और कील मुहांसों की समस्या उत्पन्न होने लगती है। कील मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो जैतून के तेल का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।

जैतून का तेल त्वचा पर लाल निशान समस्या को बढ़ाता है (jaitun ka tel Twacha per laal nishan ki samasya ko badata hai )

वैसे तो जैतून का तेल चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है, पर जिन लोगों की ऑइली स्किन होती है, जब वे जैतून के तेल का इस्तेमाल करने के बाद जैतून के तेल का सेवन करना छोड़ देते हैं। उनकी त्वचा पर लाल निशान व खुजली की समस्या उत्पन्न होने की समस्या देखने को मिलती है। इसलिए अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से परहेज करें।

जैतून का तेल रूखी त्वचा वालों के लिए नुकसानदायक होता है ( jaitun ka tel Rukhi twacha walo ke liye nuksandayak hota hai )

जिस तरह जैतून का तेल तैलीय त्वचा वालों के लिए नुकसानदायक होता है। उसी तरह यह रूखी त्वचा वालों के लिए भी नुकसानदायक होता है, क्योंकि जैतून के तेल में ऑइली एसिड पाया जाता है। जिसके कारण रूखी त्वचा वालों के प्राकृतिक माँइशराइज त्वचा को खत्म कर देता है। इसलिए जैतून के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Beautiful woman, skin close up with a magnifying glass

जैतून का तेल ब्लैक हेड्स की परेशानी को बढ़ाता है ( jaitun ka tel Black heads ki pareshani ko badata hai )

ऐसा देखने को मिलता है कि जैतून के तेल के इस्तेमाल से त्वचा पर ब्लैकहेड्स की समस्या पैदा होने लगती है। जैतून का तेल अधिक तैलीय होने के कारण यह त्वचा पर लगाने से इसके रोम छिद्रों में मिट्टी जम जाती है। इसके कारण आपकी त्वचा की कोशिकाएं मृत होने लगती है, साथ ही ब्लैक हेड्स की समस्या उत्पन्न होने लगती है। यदि आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो जैतून के तेल का उपयोग करने से बचें।

जैतून का तेल वजन बढ़ने की समस्या को बढ़ाता है ( jaitun ka tel Wajan badhna ki samasya ko badata hai )

अधिक मात्रा में जैतून के तेल का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, अगर आप वजन घटाने के लिए जैतून के तेल का सेवन करते हैं, तो सीमित मात्रा में ही करें नहीं तो आपका वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है। जैतून के तेल में कैलोरी उच्च मात्रा में पाई जाती है। इसके कारण जैतून का तेल वजन तीव्रता से बढ़ता है।

fitdumbbell.com

जैतून का तेल पेट संबंधी समस्या को बढ़ाता है ( jaitun ka tel Pet sambandhi samasya ko badata hai )

अधिक मात्रा में जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। जैसे- दस्त आना, उल्टी होना, मिचली आना ऐसे ही विभिन्न प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती हैं। जैतून के तेल में अधिक मात्रा में वसा पाई जाती है, जो हमारे पाचन क्रिया को खराब कर सकते हैं। इसलिए अगर आप जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो सीमित मात्रा में ही करें, नहीं तो आपको पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

जैतून का तेल गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक होता है ( jaitun ka tel Garbhavati mahilao ke liye nuksandayak hota hai )

जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए। साथ ही जो महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर वह फिर भी इसका सेवन करना चाहती हैं तो डॉक्टर परामर्श लेने के बाद ही जैतून के तेल का इस्तेमाल करें।

जैतून का तेल छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है ( jaitun ka tel Chote baccho ke liye nuksandayak )

छोटे बच्चों पर जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, परंतु इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। अगर आप छोटे बच्चे को नियमित रूप से जैतून के तेल से मालिश करते हैं, तो ऐसा ना करें, क्योंकि आपको यह पता ही होगा की छोटे बच्चों की त्वचा कितनी नाजुक तथा मुलायम होती है, उन पर नियमित रूप से जैतून का तेल का सेवन करने से उन्हें विभिन्न प्रकार की एलर्जी हो सकती है जैसे त्वचा पर छोटे- छोटे दाने पड़ना, त्वचा पर लाल निशान पड़ना। इसलिए छोटे बच्चों पर जैतून के तेल से नियमित रूप से मालिश ना करें यह उनकी त्वचा के लिए बेहतर होगा।

जैतून के तेल के नुकसान

जैतून के तेल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न- जैतून का तेल ठंडा होता है या गरम?

उत्तर- जैतून के तेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल गर्मियों एवं ठंडी में कर सकते हैं, साथ ही इसके सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। परंतु जैतून के तेल का इस्तेमाल अधिक मात्रा में ना करें, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका उपयोग करने से आपके शरीर तथा त्वचा संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

प्रश्न- जैतून के तेल खाने में कितना उपयोगी है?

उत्तर- जैतून का तेल खाने में बहुत उपयोगी होता है, पर सीमित मात्रा में ही जैतून का तेल अपने आहार में शामिल करना चाहिए। जैतून के तेल का सीमित मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आंतो कैंसर और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। जैतून के तेल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जैतून का तेल गठिया के दर्द व हड्डियों से संबंधित समस्याओं लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

प्रश्न- क्या मेडिकल स्टोर में जैतून का तेल मिल सकता है?

उत्तर- हां मेडिकल स्टोर पर जैतून का तेल आसानी से मिल सकता है। इसके अलावा आप ऑफलाइन या मार्केट से जैतून के तेल को खरीद सकते है। ऑनलाइन जैतून का तेल खरीदते समय वेबसाइट की जांच परख पूरी तरह से करने के बाद ही ऑनलाइन इसे खरीदें।

प्रश्न- जैतून के तेल की कीमत कितनी है?

उत्तर- जैतून के तेल की कीमत की बात करें तो बाजार में लगभग 110ml ₹200 की कीमत में मौजूद है। साथ ही ऑनलाइन जैतून का तेल 1 liter लगभग ₹900 में मौजूद है जिसे आप आसानी से खरीद कर अपने दैनिक जीवन में उपयोग में ला सकते हैं।

आज के लेख के माध्यम से हमने जैतून के तेल के नुकसान के बारे में जाना। अगर आप जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। जैतून के तेल का सेवन करने में कोई समस्या नहीं है बशर्ते इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि जैतून के तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको शरीर तथा त्वचा संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती।

मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर फिर भी जैतून के तेल के नुकसान से संबंधित आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न उठ रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं। हम आपके लिए सदैव तत्पर हैं।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell. group

धन्यवाद।।