जीरा खाने के फायदे से हमें अनेक स्वास्थ्य लाभ होते है, जीरे का इस्तेमाल भोजन के साथ करने से यह भोजन को स्वादिष्ट बनाता है। जीरे का प्रयोग आयुर्वेद में औषधि बनाने में वर्षों से होता चला आ रहा है।

जीरे का उपयोग भोजन के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के इन्फेक्शन, व बालों को झड़ने से रोकने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

जीरा खाने के फायदे (cumin benefits in hindi)

जीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व (Jeera me paye jaane wale poshak tattva)

कैलशियम, मैग्निशियम, जिंक, कॉपर, आयरन फाइबर, पोटैशियम, विटामिन जीरे में मौजूद होते हैं। जीरे में कुछ एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं जिनके कारण भी हमें अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

अब हम जीरे के कुछ रोचक फायदों के बारे में बात करते है।

मधुमेह को नियंत्रित करता है जीरा (Madhumeh ko niyantrit karta hai jeera)

जो लोग मधुमेह की समस्या से परेशान हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आप अपने ही घर में रखें जीरे का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको जीरे को भून कर उसका पाउडर बनाकर सेवन करना चाहिए, क्योंकि जीरे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे मधुमेह को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है अगर मधुमेह नियंत्रित रहेगा तो आपको मधुमेह से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होंगी।

पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है जीरा (Pachan tantra ko niyantrit karta hai jeera)

खराब पाचन तंत्र के कारण खाना जल्दी व अच्छे से पच नहीं पाता है, ऐसे में हमें कब्ज की शिकायत भी होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको काला नमक के साथ जीरे पाउडर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होगा साथ ही खाना जल्दी पच जाएगा और भूख भी बढेंगी ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो पाचन को सुधारने में हमारी मदद करता है।

वजन घटाने में लाभदायक होता है जीरा (vajan ghatane me laabhdayak hota hai jeera)

अधिक मोटापे से ग्रस्त लोगों को जीरा पाउडर व दही का सेवन करना चाहिए। जीरा वजन घटाने में कारगर होता है। जीरा शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करता है, चर्बी को बढ़ने से भी रोकता है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं जीरा का सेवन अवश्य करना चाहिए जिससे उन्हें वजन घटाने में आसानी हो सके।

हड्डियों को मजबुती प्रदान करता है जीरा (Haddiyo ko majbooti pradaan karta hai jeera)

हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने के लिए जीरे का सेवन करना जरूरी माना जाता है। जीरे में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है।

अगर आप अपने आहार में जीरे का इस्तेमाल करते हैं तो आपको हड्डियों संबंधी समस्या होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

 

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है जीरा (Immunity system ko majbooti pradaan karta hai jeera)

बेहतर इम्यूनिटी के लिए जरूरी होता है, कि हम अपने आहार में क्या-क्या शामिल करें ताकि हमारी इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर हो सके। ऐसे में विटामिन C से भरपूर जीरे का सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाता है। जीरे का उपयोग आप अपने भोजन के साथ या फिर अन्य तरीकों से भी कर सकते हैं।

एनीमिया की समस्या को दूर करता है जीरा (Anemia ki samasya ko door karta hai jeera)

एनीमिया से परेशान महिलाओं को जीरा का पाउडर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि जीरे में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एनीमिया को दूर करने में आपकी मदद करता है। आयुर्वेद में भी एनीमिया को दूर करने के लिए औषधि के रूप में जीरे का इस्तेमाल वर्षों से होता आ रहा है,इसलिये आप भी जीरे का सेवन कर एनीमिया को दूर कर सकते हैं।

स्मरण क्षमता को बढ़ाता है जीरा (Smaran chatma ko badhata hai jeera)

उम्र के साथ बुजुर्गों में स्मरण शक्ति कमजोर होना आम बात है। ऐसे में भुने हुए जीरे का सेवन करने से स्मरण क्षमता बढ़ने में और दिमागी परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है। जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट व इन्फ्लेमेटरी तत्व अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को भी दूर करने में हमारी मदद करते हैं। नियमित रूप से जीरे का सेवन करने से स्मरण क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और तनाव को दूर करता है।

पेट में गैस व दर्द को दूर करता है जीरा (Pet me gas va dard ko door karta hai jeera)

गलत खान-पान के कारण पेट में दर्द होना, गैस बनना आम बात है दर्द धीरे- धीरे होकर जब बढ़ने लगता है, तो उसका तुरंत उपचार किया जाना चाहिए ऐसी स्थिति में जीरे पाउडर व काला नमक व नींबू को पानी में घोलकर पानी के साथ इसका सेवन करने से पेट दर्द और पेट में बन रही गैस तुरंत राहत मिलती है। अक्सर गैस की समस्या से भी परेशान लोगों के लिए यह उपाय काफी कारगर साबित होता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है जीरा (Blood sugar ko niyantrit karta hai jeera)

ब्लडप्रेशर का बढना व कम होना दोनों ही परेशानियों का कारण है। ऐसे स्थिति में यह ध्यान रखना चाहिए कि ब्लडप्रेशर ना कम होने पाये और न ही बढ़ने पाए इसके लिए आपको जीरा, काली मिर्च व मिश्री को मिलाकर पाउडर बना लें ध्यान रहे।

जीरा भुना हुआ होना चाहिए। इस पाउडर पानी के साथ सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। रोजाना इस मिश्रण को एक चम्मच सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा।

नींद ना आने की समस्या को दूर करता है जीरा (Nind na aane ki samasya ko door karta hai jeera)

तनाव के कारण कुछ लोगों को नींद नहीं आती है हर समय चिंता में रहने के कारण अनिद्रा की समस्या हो जाती है ऐसे में जीरे की चाय का सेवन कर अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है।

जीरा खाने के फायदे

आज के इस लेख के माध्यम से हमने जीरे के कुछ रोचक फायदों के बारे में जाना, कि जीरा खाने से हमें किस प्रकार स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जीरे का सेवन मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है, पेट संबंधी समस्या में भी फायदा पहुंचाता है।

इन फायदों को जानकर आपको भी जीरे का सेवन अवश्य करना चाहिए यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

मैं उम्मीद करता हूं जीरे के फायदे से संबंधित आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा जीरे के फायदे से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न उठ रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं। हम आपके लिए सदैव तत्पर हैं।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

धन्यवाद।।