आजकल की इस खराब जीवनशैली में कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जैसे खराब खानपान, देर रात तक सोना और देर तक जगने की आदत, एक स्थान पर बैठकर घंटों तक मोबाइल व कंप्यूटर चलाने की आदत ये सभी आदतें आपके सेहत के लिए बेहद ही नुकसानदायक होती हैं साथ ही इससे आपके पाचन तंत्र पर बेहद ही गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसबगोल के 7 फायदे बताएँगे।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

इसकी वजह से कब्ज और अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है भारत में कब्ज के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है, ऐसे में लोग कब्ज से राहत पाने के लिए अनेकों प्रकार के उपाय को अपना रहे हैं ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ कब्ज से ग्रसित मरीज को इसबगोल के सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि इसबगोल कब्ज से राहत दिलाने की सबसे असरदार घरेलू उपचार है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको इसबगोल के फायदे, नुकसान और इसके सेवन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

इसबगोल क्या होता है? (Isabgol kya hota hai?)

fitdumbbell.com

इसबगोल प्लांटागो ओटबा नामक पौधे की भूसी से बनकर तैयार होता है यह पौधा दिखने में बिल्कुल ही गेहूं के पौधे की तरह लगता है इसके पौधे की डालियों में छोटे-छोटे पत्तियां व फूल लगे होते हैं इसके पौधे में पाए जाने वाले बीज में सफेद रंग का एक पदार्थ चिपका होता है जिसे इसबगोल की भूसी कहा जाता है इसबगोल की भूसी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं, यह सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है।

भारत में इसबगोल की खेती अधिक होती है जिसकी वजह से बाहर के देशों में इसका निर्यात काफी तेजी से हो रहा है। इसबगोल में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर होती है इसलिए इसका सेवन हर उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं।

इसबगोल के सेवन से पेचिश ,कब्ज, दस्त ,मोटापा, डिहाइड्रेशन और मधुमेह जैसे रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दोनों ही चिकित्सक इसबगोल के सेवन की सलाह देते हैं।

इसबगोल के 7 फायदे (Isabgol ke fayde)

कई लोगों का ऐसा मानना है कि इसबगोल का सेवन सिर्फ कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है इसबगोल कब्ज के अलावा भी कई बीमारियों के उपचार में फायदेमंद है ईसबगोल के नियमित सेवन से पाचन तंत्र की समस्याएं संतुलित रहती हैं जिससे पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दुरुस्त होने लगती है आइए जानते हैं ,इसबगोल के सेवन से अन्य कौन-कौन से फायदे हैं।

इसबगोल कब्ज की समस्या को दूर करता है

इसबगोल के फायदे

fitdumbbell.com

पेट से जुड़ी सभी प्रकार की दिक्कतों का कारण कब्ज को माना गया है इसलिए जरूरी है की सबसे पहले कब्ज की समस्या का उपचार किया जाए ऐसा करने से पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं अपने आप ही ठीक हो जाती हैं, इसबगोल में पाया जाने वाला फाइबर लैक्सेटिव (laxatives) की तरह कार्य करता है।

इसबगोल को खाने के पश्चात पानी के साथ मिलाकर पीने से आतं की मांसपेशियों की गति को बढ़ाता है जिससे मल को त्याग करने में आसानी होती है। कुछ दिनों तक इसबगोल के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

इसबगोल मधुमेह की समस्या को दूर करता है

fitdumbbell.com

इसबगोल में जिलेटिन (gelatin) नामक तत्व पाया जाता है जो ग्लूकोज के टूटने और अवशोषण करने की प्रक्रिया को धीमा करता है जिससे मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलता है।

कई शोधों में इस कथन की पुष्टि की गई है कि अधिक मात्रा में फाइबर युक्त चीजों के सेवन करने से इन्सुलिन (insulin) और ब्लड शुगर का लेवल कम होता है जिससे आसानी से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।

इसबगोल वजन कम करने में मदद करता है

fitdumbbell.com

आज के समय में मोटापे से हर तीसरा व्यक्ति ग्रसित है ऐसे में वह मोटापे को कम करने के लिए हर तरह के संभव प्रयास कर रहा है ऐसे कुछ आयुर्वेदिक तरीके हैं जिसे अपनाकर आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

कई मामलों में पेट का सही से साफ ना होना भी मोटापे का एक अहम कारण है, जिसकी वजह से वजन में असामान्य वृद्धि होती है ऐसी स्थिति में इसबगोल के सेवन से पेट से संबंधित समस्या ठीक होती है और वजन की वृद्धि में भी कमी आती है। इसबगोल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से भूख कम लगता है और आप अनावश्यक चीजों को खाने से बचते है।

इसबगोल बवासीर और फिशर के इलाज में उपयोगी होता है

fitdumbbell.com

बवासीर और फिशर होने की अहम वजह कब्ज को मानी गई है खाना ठीक से ना पचना एवं मल त्याग (Excretion) करने के दौरान कठिनाई होने के वजह से गुदा के आसपास की नसें सूज जाती हैं और बवासीर एवं फिशर की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

इस स्थिति में यदि इसबगोल का सेवन किया जाए तो मल त्याग करने में आसानी होती है साथ में दर्द भी कम होता है इसलिए बाबासीर (piles) और फिशर (Fisher) के रोगियों को डॉक्टर के परामर्श अनुसार इसबगोल का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसबगोल का सेवन दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है

fitdumbbell.com

इसबगोल में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर पाई जाती है और इसबगोल में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है शोध के मुताबिक इसबगोल के अलावा और भी फाइबर युक्त चीजों को आहार में शामिल करने से दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

ईसबगोल का सेवन हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने और लिपिड के स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इसबगोल का सेवन दिल को स्वस्थ रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसबगोल डायरिया (Diarrhea) के इलाज में फायदेमंद होता है

fitdumbbell.com

कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ साथ ईसबगोल डायरिया एवं दस्त को रोकने में भी बेहद कारगर होता है ज्यादातर डॉक्टर डायरिया एवं दस्त की घरेलू उपचार के लिए सलाह देते हैं।

डायरिया एवं दस्त होने की स्थिति में इसबगोल को दही के साथ मिलाकर खाने से यह समस्या जल्द ही ठीक हो जाती है दही में प्रोबायोटिक (probioic) गुण पाया जाता है जिसकी वजह से या संक्रमण जल्द से जल्द ठीक होता है।

इसबगोल का सेवन एसिडिटी से राहत दिलाता है

fitdumbbell.com

कभी-कभार ज्यादा तेलीय खानों के वजह से पेट में एसिडिटी होना एक आम समस्या है यह समस्या रात को खाना खाने के बाद ज्यादा होती है पेट में एसिडिटी होने की वजह से खट्टी डकार, पेट फूलना जैसी समस्याएं हो जाती हैं यदि आपको ऐसी समस्याएं हमेशा देखने को मिलती हैं तो ऐसे में आप ईसबगोल की भूसी को पानी में मिलाकर पीने से काफी राहत मिलता है।

इसबगोल को खाने का सही तरीका क्या है? (Isabgol khane ka tarika kya hai?)

fitdumbbell.com

  1. एक गिलास गर्म या ठंडा पानी में इसबगोल की भूसी को मिलाकर रात में खाना खाने के बाद लेना चाहिए।
  2. यदि आप चाहें तो एक कटोरी दही में दो चम्मच इसबगोल की भूसी को मिलाकर खा सकते हैं इसे मीठा करने के लिए स्वादानुसार चीनी का भी उपयोग कर सकते हैं। इसबगोल का दही के साथ सेवन करने के कुछ समय पश्चात पानी का सेवन करना चाहिए।
  3. यदि आपका पेट साफ नहीं रहता है तो एक चम्मच त्रिफला चूर्ण के साथ दो चम्मच इसबगोल की भूसी को गर्म पानी में मिलाकर पीने से पेट की समस्या से राहत मिलता है।

इसबगोल के नुकसान क्या है? (Isabgol ke nuksan kya hai?)

यदि आप क्या सोचते हैं कि इसबगोल के सेवन से नुकसान नहीं होते हैं तो यहां पर आप गलत है यकीनन इसबगोल के सेवन से अनेकों फायदे हैं लेकिन आवश्यकता से ज्यादा इसबगोल का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसबगोल के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान निम्नलिखित है

  • पेट में मरोड़ पड़ना या सूजन
  • कभी-कभार ईसबगोल की भूसी के सेवन से पेट में मरोड़ या सूजन की समस्या हो जाती है यदि ऐसी समस्या आपको नजर आए तो आप इसे शीघ्र ही खाना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

इसबगोल दवाइयों के असर को कम करता है

ऐसा कई बार देखा गया है की मरीज अपने किसी पुराने बीमारी की दवा ले रहा है और उसे पेट की समस्या होने पर इसबगोल का सेवन करता है ऐसे में इसबगोल दवाइयों के असर को कम कर देता है जिसकी वजह से दवाइयां अपना पूरा असर नहीं दिखा पाती है। यदि आपके किसी बीमारी का पहले से इलाज चल रहा है तो अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही इसबगोल का सेवन करें।

पोषक तत्व के अवशोषण पर प्रभाव डालता है

कुछ शोधकर्ताओं ने शोध में यह पुष्टि किया है की इसबगोल के अधिक सेवन से शरीर में जिंक कॉपर व अन्य पोषक तत्व का शरीर में अवशोषण कम हो जाता है जबकि यह सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए इसबगोल का नियमित एवं अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

भूख कम लगना

ईसबगोल के अधिक सेवन से भूख कम लगता है लेकिन यह समस्या बहुत कम लोगों में देखी गई है।

पेट में भारीपन लगना

इसबगोल के अधिक सेवन करने से कभी कभी आपके पेट में भारीपन सा महसूस होता है लेकिन यह कोई घबराने का विषय नहीं है कुछ समय पश्चात या अपने आप ही ठीक हो जाता है।

इसबगोल लेते समय क्या सावधानियां बरतें

  1. यदि आपको पहले कभी एपेंडिस या पेट में ब्लॉकेज जैसी समस्याएं रही है तो इसबगोल के सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
  2. गर्भावस्था के दौरान महिलाएं इसबगोल के सेवन से बचें यदि इसके बाद भी पेट की समस्या होने पर आप इसबगोल का सेवन करना चाहती है तो अपने गायनोकोलॉजिस्ट से जरूर संपर्क करें।
  3. 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इसबगोल की भूसी खिलाने से बचना चाहिए।
  4. इसबगोल के सेवन करने के दौरान कभी भी इसे बिना पानी के निकलने की कोशिश ना करें यह आपके गले और आंत में चिपक सकता है। जिससे खांसी व गले में जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इसबगोल के सेवन से कई फायदे एवं नुकसान हैं लेकिन डॉक्टर के परामर्श अनुसार या सीमित मात्रा में इसबगोल के सेवन करने से आप इसबगोल के फायदों का लाभ उठा सकते हैं।

इसबगोल से संबंधित कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न- अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद इसबगोल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

उत्तर- जी नहीं अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद आप इसबगोल का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं इसके बाद भी यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

प्रश्न- फिस्टुला में इसबगोल की भूसी काम करती है?

उत्तर- जी हां फिस्टुला के दौरान यदि इसबगोल का सेवन किया जाए तो यह बेहद फायदेमंद होता है।

प्रश्न- इसबगोल की तासीर कैसी होती है?

उत्तर- इसबगोल की तासीर बिल्कुल ही ठंडी होती है जिसकी वजह से गर्मी में बढ़ने वाले रोगों को ठीक करने में मदद करता है। जैसे कब्ज , एसिडिटी आदि।

प्रश्न- इसबगोल को खाने का सही समय क्या है?

उत्तर- इसबगोल को खाने का सही समय रात को है दो चम्मच इसबगोल को गर्म पानी में मिलाकर पीने से मल त्यागने में आसानी होती है।

प्रश्न- क्या इसबगोल ल्यूकोरिया के स्त्राव को कम करता है ?

उत्तर- जी हां ल्यूकोरिया के स्त्राव को कम करने के लिए इसबगोल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसबगोल में रोगाणुओं को रोकने की क्षमता होती है।

प्रश्न- क्या इसबगोल के सेवन से वजन कम हो सकता है?

उत्तर- जी हां इसबगोल में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके वजन को कम करने में सहायक होता है इसबगोल के नियमित सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

प्रश्न- क्या इसबगोल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है?

उत्तर- जी हां कुछ समय तक नियमित इसबगोल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है।

प्रश्न- क्या इसबगोल रक्तचाप के लेवल को कम करता है?

उत्तर- इसबगोल में घुलनशील एवं अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर मौजूद होते हैं जिसकी वजह से रक्तचाप का लेवल सामान्य रहता है।

हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से इसबगोल के फायदे विषय में जानकारी दी इसके कुछ फायदों के बारे में भी हमने आपको बताया हमने आपको इसबगोल के सेवन का सही तरीका भी बताया है साथ ही इसबगोल से जुड़े कुछ नुकसान के विषय में भी हमने आपको विस्तृत रूप से जानकारी दी है हमने इसबगोल से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर देने की भी कोशिश की है।

हमें उम्मीद है हमारे द्वाराइसबगोल के 7 फायदे पर लिखा हुआ या लेख आपको पसंद आया होगा इस लेख से संबंधित यदि आपके मन में कोई प्रश्न उत्पन्न हो रहा है तो आप अवश्य ही हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जानकारी दें

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

धन्यवाद।