Lipoma (लिपोमा) जिसे लाइपोमा भी कहा जाता है। कई बार हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ बनने लगता है जिसे सामान्य भाषा में चर्बी की गांठ या फिर लिपोमा कहा जाता है। हालांकि कुछ मामलों में  इसके होने पर तेज दर्द महसूस नहीं होते हैं, लेकिन यह दिखने में अजीब से लग सकते हैं।

यदि यह गांठ शरीर के बाहरी हिस्सों में होता है, तो व्यक्ति दूसरों के सामने बेहद ही असहज महसूस करते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बिल्कुल ही मददगार साबित होगा।आज इस आर्टिकल में हम लिपोमा के कारण, लक्षण तथा निदान के बारे में पूरे विस्तार में जानेंगे।

चर्बी की गांठ (लिपोमा) क्या होता है? (What is lipoma in hindi )


लिपोमा के कारण

लिपोमा धीमी गति से बढ़ने वाली फैटी उत्तक की गांठ को कहा जाता है। जो हमारी त्वचा और मांस पेशियों के बीच में स्थित होते हैं,  आप इन्हें स्पर्श करने पर बेहद ही नरम महसूस कर सकते हैं।

सामान्य तौर पर यह भार दर्दनाक नहीं होते हैं, और इसके गांठ को दबाने पर या अपने स्थान से परिवर्तित हो सकते हैं। खासकर या 40 से 50 की उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित कर सकते हैं एक व्यक्ति में एक से ज्यादा लिपोमा की गांठ की संभावनाएं हो सकती है।

चर्बी की गांठ (लिपोमा) को स्पष्ट रूप से कैंसर का नाम नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह आमतौर पर अधिक जोखिम भरा नहीं होता है। हाला की गांठ के अधिक बढ़ जाने की स्थिति में इसके उचित उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है।

(लिपोमा) चर्बी के गांठ के लक्षण क्या है? (What are the symptoms of lipoma?)

त्वचा में ट्यूमर कई प्रकार के होते हैं जिसमें एक लिपोमा भी शामिल है। चर्बी की गांठ शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है, इसमें आमतौर पर निम्नलिखित लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं।1. चर्बी की गांठ (लिपोमा) सामान्य तौर पर गर्दन, पीठ, कंधे, पीठ, बांहों और जांघों आदि जगहों पर दिखाई दे सकते है।
2. त्वचा की गांठ को स्पर्श करने पर यह अत्यधिक नरम महसूस होते हैं।
3. चर्बी की गांठ (लिपोमा) को उंगली के माध्यम से दबाने पर यह अपने स्थान से परिवर्तन कर सकते हैं।
4. कभी-कभार लिपोमा की गांठ एक गंभीर दर्द का कारण बन सकते है। क्योंकि जब लिपोमा की गांठ पड़ने लगती है तो या आस-पास के नसों पर दबाव डालते हैं,
जो दर्द का मुख्य कारण बनता है।
5. सामान्यता लिपोमा का आकार 2 इंच से भी कम हो सकता है।

चर्बी की गांठ (लिपोमा) के कारण क्या है? What is the cause of lipoma in hindi )

लिपोमा होने की स्थिति का अभी तक स्पष्ट कारण पता नहीं लगा पाया गया है हालांकि यह एक पारिवारिक विकार है, इसलिए अनुवांशिक कारण इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। खासकर यह अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों को प्रभावित करते हैं।

चर्बी की गांठ लिपोमा को सामान्य रूप से चोट लगने के बाद भी देखा जा सकता है हालांकि यह होते कैसे हैं, इस कारण का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। लेकिन कुछ ऐसे कारण हैं जो (लिपोमा) चर्बी की गांठ को बढ़ा सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं।

  1. 40 से 60 वर्ष की आयु वयस्कों में लिपोमा के जोखिम को बढ़ा देती है।
  2. मैडलंग रोग (Madelungs disease)
  3.  काउडन सिंड्रोम(Cowden syndrome)
  4.  गार्डनर सिंड्रोम (Gardner’s syndrome)
  5.  एडीपोसिस डोलोरोसा (adiposis dolorosa) यह बेहद ही दुर्लभ और गंभीर विकार है,  जो लिपोमा की स्थिति को अत्यधिक दर्दनाक बना सकता है।

चर्बी की गांठ (लिपोमा) का निदान कैसे किया जाता है? (How can lipoma fat lump be diagnosed in hindi)

डॉक्टर आपके चर्बी की गांठ लिपोमा का इलाज करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं को अपना सकते हैं।
1. आपके शरीर का शारीरिक जांच इसके इलाज का पहला कदम होता है।
2. इसकी जांच विशेषज्ञों द्वारा लैब में किया जाता है इसमें आपके उत्तक ( tissues)  का सैंपल लेकर जांच किया जाता है।
3. एक्स-रे(x-ray) एमआरआई(MRI) या फिर सीटी स्कैन (city scan) की मदद से भी चर्बी की गांठ (लिपोमा) की जांच की जाती है।

बहुत ही कम मामलों में यह ( lump resembling) लिपोमा या लिपोसोर्कोस (liposarcoma) नामक कैंसर का रूप ले सकता है। लिपोसोर्कोस यह एक फैटी उत्तरों में होने वाला कैंसर ट्यूमर है, जो  तेजी से बढ़ता है,और आमतौर पर यह बेहद ही दर्दनाक होते हैं।

विशेषज्ञ लिपोसोर्कोस की शंका होने की स्थिति में बायोप्सी, एमआरआई(MRI) या फिर सीटी स्कैन आदि के जांच की सलाह देते हैं।

चर्बी की गांठ लिपोमा का इलाज कैसे किया जाता है? ( How to treat lipoma in hindi)

2 इंच से बड़े लिपोमा को कभी-कभार विशाल लिपोमा(giant lipomas) की संज्ञा दी गई है। विशाल लिपोमा होने की स्थिति में यह दर्द का कारण बन सकता है। सामान्य तौर पर तो इसके होने पर इलाज की आवश्यकता तो नहीं पड़ती है।

लेकिन जब इसका आकार बड़ा हो जाता है, तो यह व्यक्तियों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में डॉक्टर के परामर्श अनुसार उपचार को करके इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

चर्बी की गांठ (लिपोमा) का घरेलू उपचार क्या हो सकता है?( What can be a home remedies for lipoma in hindi)

जो भी व्यक्ति लिपोमा यानी की चर्बी की गांठ से काफी लंबे वक्त से परेशान हैं वह इन आसान से घरेलू उपाय को अपनाकर लिपोमा की समस्या से निजात पा सकते हैं।

अरंडी का तेल (Castro oil)

अरंडी के तेल का सेवन शरीर से विभिन्न प्रकार के विकारों को हटाने के लिए उपयोगी माना जाता है ऐसे में यदि लिपोमा से प्रभावित जगहों पर अरंडी तेल से मालिश किया जाय तो जल्द गई आराम मिलता है।

चर्बी की गांठ (लिपोमा) शहद और आटा के माध्यम से दूर कर सकते हैं 

फैटी उत्तकों  के जमाव तथा लिपोमा के गांठ को कम तथा खत्म करने के लिए आप शहद और आटे के पेस्ट को मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।

इसका उपयोग करने के लिए आपको इसके पेस्ट को  को प्रभावित स्थान पर कम से कम 36 घंटों के लिए कम से कम 24 घंटा तक लगाना होगा ऐसा करने से आपको लिपोमा की समस्या से जल्द से जल्द राहत मिलता है 

चर्बी की गांठ (लिपोमा) को नींबू के रस के माध्यम से ठीक किया जा सकता है

ताजा नींबू का जूस (Lemon Juice) शरीर से विषाक्त पदार्थों को,जो फैटी कोशिकाओं का उत्पादन करते हैं, हटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा आप लिपोमा (Lipoma) के आकार को कम करने के लिए इसे एक गिलास पानी के साथ या भोजन में स्वाद के रूप में सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी के सेवन से चर्बी की गांठ( लिपोमा) को कम किया जा सकता है

ग्रीन टी लिपोमा (चर्बी की गांठ) नामक फैटी ऊतकों के जमाव को कम करने में मदद करती है। वसा जमाव को कम करने के लिए तथा इम्यून सिस्टम को  बढ़ाने के लिए के लिए प्रति दिन एक कप ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन करना चाहिए।

अलसी के तेल से चर्बी की गांठ के लिपोमा का इलाज किया जा सकता है 

अलसी के तेल यानी कि फ्लैक्सीड ऑयल इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है यही कारण है कि इसका इस्तेमाल लिपोमा की गांठ को दूर करने में फायदेमंद होता है यदि आप चाहें तो अलसी के तेल से मालिश के साथ-साथ खानो में भी प्रयोग कर सकते हैं लिपोमा की गांठ को जल्द से जल्द दूर करने में आपकी मदद करता है।

चर्बी की गांठ (लिपोमा) के उपचार के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है

चर्बी की गांठ को जड़ से खत्म करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, और हनी पूमा के इलाज के लिए बेहद ही आसान और असरकारक उपचार भी है।  इसका इस्तेमाल आप एक गिलास पानी में एक से दो ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर को डालकर दिन में कम से कम 2 बार सेवन कर सकते हैं, ऐसा करने से चर्बी की गांठ जल्द से जल्द खत्म हो जाती है। 

शारीरिक रूप से सक्रियता बढ़ाने से चर्बी की गांठ लिपोमा से निजात पाया जा सकता है

आपका शारीरिक रूप से सक्रिय ना होना भी लिपोमा का एक कारण हो सकता है, ऐसे में आपको नियमित रूप से शारीरिक सक्रियता पर ध्यान देना चाहिए अर्थात आपको रोजाना कुछ दूर तक टहल कर या फिर  दौड़कर शारीरिक सक्रियता की कमी को पूरा किया जा सकता है इसके अलावा चाहे तो शारीरिक सक्रियता को बनाए रखने के लिए रोजाना व्यायाम का भी सहारा ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न

क्या लिपोमा का होना खतरनाक है?

लिपोमा वसा युक्त उत्तक और इसके धीरे-धीरे बढ़ने के रूप में वर्गीकृत किया गया अर्थात आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिपोमा का होना कैंसर का कारण नहीं है और यह आपके लिए खतरनाक भी नहीं है आमतौर पर इसके उपचार की आवश्यकता नहीं है, लेकिन समस्या अधिक होने पर इसका उपचार किया जा सकता है।

क्या लिपोमा  एक कैंसर है? 

लिपोमा हमेशा कैंसर के करीब होता है लेकिन यह एक कैंसर नहीं है हालांकि लिपोसाकोमा नाम का लिपोमा बेहद दुर्लभ लिपोमा है, जो हमारे फैटी टिशु के अंदर पाया जाता है, इसको पूरी तरह से ठीक करने के लिए डॉक्टर बायोप्सी करने की सलाह देते हैं।

क्या लिपोमा का होना दर्दनाक है?

लाइपोमा त्वचा के नीचे स्थित एक नरम गांठ है आमतौर पर दर्द रहित होते हैं जो आमतौर पर शरीर के बाहरी हिस्सों में होते हैं, यदि लिपोमा की स्थिति लंबे समय तक रहती है, तो यह दर्द का कारण बन सकता है। यदि ऐसा होता है आप जल्द से जल्द इसका उपचार करें पाउडर और ज्यादा हम किए थे। 

लिपोमा कैसे होता है? 

लिपोमा की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब जब आपके शरीर के ऊतकों में गांठ बनाने लगती है हालांकि इन्हें ट्यूमर के रूप में वर्गीकृत किया गया जो आमतौर पर हानिकारक नहीं होते हैं। 

क्या लिपोमा को दूर किया जा सकता है?

लिपोमा हानि रहित वसायुक्त ट्यूमर है, जो त्वचा और मांस पेशियों के नीचे बन सकता है जो आमतौर पर दर्द रहित होते हैं और इसमें उपचार की आवश्यकता नहीं होती है हालांकि डॉक्टर और आयुर्वेद चिकित्सा की मदद से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको  चर्बी की गांठ ( लिपोमा ) के बारे में जानकारी देने की कोशिश  की है हमें उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे।  यदि  आपके मन में इस लेख से जुड़ा कोई प्रश्न उत्पन्न हो रहा है, तो निचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें अवश्य जानकारी दें हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

धन्यवाद