आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कोई भी इंसान अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाता है जिसकी वजह से वो अपने शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित रह जाता है।आज हम आपको ओट्स से जुड़ी जानकारी देंगे।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

आज के इस लेख में हम जानेंगे ओट्स अगर नाश्ते के रूप में रोजाना सेवन किया जाए तो यह हमारे लिए कितना फायदेमंद होगा तो आइए बात करते हैं विस्तार में ओट्स के बारे में।

ओट्स को नाश्ते में लेने के बहुत फायदे है,ओट्स अपने आप में एक संपूर्ण आहार है ओट्स को हिंदी में जौ का दलिया कहा जाता है, क्योंकि यह जौ से बनता है ।इसके फायदे देखते हुए आज पूरी दुनिया के लोग इसका इस्तेमाल करते है।

ओट्स लाइट( आसानी से पचाने योग्य) और खाने में स्वादिष्ट के एवं हेल्दी भी है, जिससे बहुत सारे फायदे है नाश्ते में ओट्स खाने से हम दिन भर चुस्त-दुरुस्त महसूस करते हैं।

ओट्स के प्रकार-

Oat groats, Oat Bran, Irish Oats, Rolled Oats, Quick Oats, Instant Oats, Oat flour आदि ।

ओट्स को कब और कैसे खाना चाहिए-

ओट्स को सुबह नाश्ते में लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इस में पाए जाने वाले तत्व ना हमें दिनभर चुस्त-दुरुस्त बनाए रखते हैं,बल्कि हमें स्वास्थ्य भी रखते हैं ।ओट्स को सुबह दूध के साथ खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है।

ओट्स में केला मिलाकर खाने से यह इसके फायदे को और बढ़ा देता है।

इसे भी पढ़े- रोजाना शहद खाने के फायदे

ओट्स का उपयोग-

ओट्स का उपयोग लगभग सभी लोग कर सकते हैं परंतु जिन्हें मधुमेह या हृदय संबंधित किसी तरह की कोई समस्या हो वह ओट्स का इस्तेमाल करने में थोड़ा सावधानी बरतें।

ओट्स में पाए जाने वाले तत्व-

कैल्शियम, पोटेशियम ,मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर आपके नर्वस सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है और आप को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है।

NCBI एक रिपोर्ट के अनुसार ओट्स के नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर समस्या की संभावनाएं कम होती है।

AACC की एक रिपोर्ट के अनुसार यह पाया गया कि ओट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन स्टार्ट फाइबर आयरन विटामिन E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक होते हैं।

हृदय संबंधित समस्याओं से बचाता है ओट्स

ओट्स में पाया जाने वाला Inogetal रक्त में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है और इसे बढ़ने नहीं देता है।यह शरीर में उपस्थित अतिरिक्त वसा को भी कम कर देता है ,जिससे कारण हृदय से संबंधित समस्याओं में लाभ होता है।

इसे भी पढ़े-लहसुन से जुडी हुई पूरी जानकारी तथा इसके फायदे

मधुमेह(डायबिटीज) में लाभदायक-

इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है जिससे डायबिटीज (मधुमेह)की समस्या में भी लाभ होता है।

मोटापा कम करने में लाभदायक-

इसके चोकर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो जल्दी पेट भरने के साथ-साथ आपके शरीर में उर्जा का संचार करता है और वजन कम करने में लाभदायक है।

तनाव कम करने में लाभदायक-

इसमें फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है जिससे दिमाग शांत रहता है इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती है क्योंकि यह एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है। एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण तनाव से लड़ने में भी मददगार साबित होता है।

100 ग्राम ओट्स में
Calorie-389
Water-8%
Protein-16.9 gram
Carbohydrate-66.3gram
Fibre-10.6 gram
Fat-6.9gram

ओट्स के नुकसान-

वैसे तो ओट्स बहुत फायदेमंद है परंतु इसके कुछ नुकसान भी है

1-ओट्स में ग्लूटेन की मात्रा नहीं पायी जाती है। लेकिन चूंकि ओट्स को खेतों में गेहूं और जौ जैसे अनाजों के साथ ही पैदा किया जाता है तो इसमें भी ग्लूटेन का प्रभाव हो सकता है, और ग्लूटेन युक्त ओट्स खाने से डायरिया, मरोड, त्वचा संबंधी बीमारिया, पीठ और जोड़ों में दर्द और इंडोक्राइन में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

2-ओट्स की कुछ किस्मों में कृत्रिम पदार्थ और अधिक मात्रा में शुगर मिला होता है जिसका सेवन करने पर डायबिटीज की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

3-पेट या आंत की समस्या में पाचन तंत्र कमजोर रहता है। इस स्थिति में ओट्स या ओट्स से बनी चीजों के सेवन से समस्या गंभीर हो सकती है। क्योंकि अधिक फाइबर होने के कारण ओट्स को पचाने में वक्त लगता है और जिसका पाचन तंत्र कमजोर होगा वो ओट्स को पचा नहीं पाएगा। ना पचने की स्थिति में गैस, कब्ज जैसी समस्या भी हो सकती है।

4-सही तरीके से ना पकाने या अद्ध कच्चा पकाकर खाने से आंत में अवरोधक पैदा होता है जिसकी वजह से पेट फूलना, पेट में दर्द, कब्ज की समस्या हो सकती है।

5-बाजार में मिलने वाले कई प्रकार के ओट्स में कृत्रिम पदार्थ और शुगर मिली होती है जिससे इसके स्वाद में इजाफ़ा किया जा सके और यह आसानी से आपके घर तक पहुँच जाए। लेकिन क्या आप जानते है ऐसे ओट्स डायबिटीज की संभावना को बढ़ा देते है।

ओट्स का मूल्य-

ओट्स के फायदों को देखते हुए कई कंपनियों के ओट्स बाजार में मिलते हैं 1 केजी ओट्स की कीमत मार्केट में लगभग 150 से 200₹ है आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं परंतु ऑनलाइन खरीदने से पहले आप उस वेबसाइट की जांच परख पूरी तरह से करके ही उसे खरीदें।

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ओट्स से से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी है हमने इस लेख में जाना की ओट्स के नियमित रूप से सेवन करने से आपके हृदय संबंधी समस्याएं मधुमेह की समस्याएं मोटापा कम समस्याओं से निजात दिलाता है।

साथ ही हमने जाना कि ओट्स के ज्यादा मात्रा में सेवन से आपको त्वचा संबंधी समस्याएं डायरिया जोड़ों में दर्द पीठ दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं इसलिए हमें ओट्स का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए।

आशा करते हैं हमारे द्वारा वोट्स पर लिखा हुआ यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा और से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को जानने के लिए या कोई प्रश्न जो आपके मन में उठ रहा हो उसे जानने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके लिए सदैव तत्पर हैं।

fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।

fitdumbbell group

धन्यवाद।।