आज के इस लेख में हम आपको दही खाने के कुछ रोचक फायदों से अवगत कराने के लिए उपस्थित हुए हैं। दही एक प्रकार का डेयरी प्रोडक्ट है जिसे दूध के माध्यम से बनाया जाता है,इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित लाभ पहुंचाते हैं।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके साथ ही दही में कैल्शियम प्रोटीन ,पोटेशियम, सोडियम एवं कई विभिन्न प्रकार के विटामिन भरपूर मात्रा में पाये जाते है। दही का प्रयोग भारतीय व्यंजनों में प्रमुख रूप से होता है।आप दही का प्रयोग छाछ एवं लस्सी के रूप में भी कर सकते है, जो लोग दूध का सेवन नहीं कर सकते हैं उन्हें दही का सेवन अवश्य ही करना चाहिए क्योंकि दही में दूध की तुलना में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
दही हमारे शरीर में आसानी से पच भी जाता है दही में मौजूद पोषक तत्वों से हमें बीमारियों से लड़ने की मदद मिलती है। तो आइए अब हम जानते है दही के कुछ रोचक फायदों के विषय में।
पेट संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है दही (Pet sambandhi samasyao ke liye fayedemand hai dahi)
दही को पेट की समस्या का सुधार करने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। बदलती जीवन शैली में हमारे खान-पान के कारण पेट संबंधी समस्या होना आम बात है जिन लोगों में कब्ज, दस्त,और गैस की समस्या रहती हैं उन्हें अपने भोजन के साथ नियमित एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए।
दही का प्रयोग करने से पेट के संक्रमण की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और पेट की समस्या से निजात दिलाते हैं।
इसे भी पढ़े- ऐसी 5 तरीके की चाय जो आपको मिल्क टी से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स प्रदान करेगी
हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है दही (Haddiyo ke liye fayedemand hai dahi)
हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए दही बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही हड्डियों के विकास में भी मदद करता है, क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं इसलिए हमें रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।
यह हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है जिन बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द की समस्या होती है डॉक्टरों के द्वारा उन्हें दही का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं। रोजाना दही के सेवन से आपके दांतों को भी मजबूत मिलती है साथ ही नाखूनों का विकास भी होता है, क्योंकि दही में फास्फोरस काफी अच्छी मात्रा पाया जाता है।
दिल की बीमारी से निजात दिलाता है दही (Dil ki bimari se nijaat dilata hai dahi)
दही के सेवन से दिल से सम्बंधित की बीमारी के खतरे की संभावना कम होती है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमें दही का सेवन भोजन के बाद करना चाहिए। दही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को हमारे शरीर कम करने में हमारी मदद करता है और जिन लोगों में हॉर्ट कोरोनरी बीमारी होने की संभावना पाई जाती है उसके खतरे को भी कम करता है।
उच्च रक्तचाप (high blood pressure) की समस्या वाले व्यक्तियों को डॉक्टर रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करने की सलाह देते हैं दही के सेवन से दिल की धड़कन सामान्य रहती है।
वजन घटाने में कारगर होता है दही( Wajan ghatane me kaargar hota hai dahi)
वजन का बढ़ना शरीर में अनेक बीमारियों को जन्म देता है ऐसे स्थिति में हमें अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहिए । वजन कम करने में दही सबसे सर्वोत्तम उपाय माना जाता है, क्योंकि दही में फैट व कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है।
दही में मौजूद कैल्शियम हमारे शरीर में कॉर्टिसोल को बनने से रोकते हैं जो वजन घटाने में सहायक होता है। इसलिए हमें रोजाना अपने खाने में सीमित मात्रा में दही का सेवन करना चाहिए।
तनाव को कम करने में मदद करता है दही(Tanaav ko kam karne me madad karta hai dahi)
आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान तनाव से ग्रसित हैं जिसकी वजह से वह अपनी सेहत एवं अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाता तनाव में रहने के कारण हमारे मस्तिष्क के हिस्से पर जोर पड़ता है, इससे हमें मानसिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।
ऐसे में दही का सेवन व दही से बनी लस्सी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। दही में एक प्रकार का एंजाइम पाया जाता है जो हमारे दिमाग को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है जिससे हमारा मानसिक तनाव कम होता है।
इसे भी पढ़े-आंवला के 11 फायदे जो आपको नहीं पता होंगे
प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है दही(Protein ka aacha istrot hota hai dahi)
दही एक अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन स्त्रोत माना जाता है जिन लोगों में प्रोटीन की कमी होती हैं उन्हें अपने खाने में दही को शामिल करना चाहिए। जो लोग शाकाहारी होते हैं वे प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए दही का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती प्रदान करता है दही(Pratiraksha pranali ki majbooti pradaan karta hai dahi)
जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनके शरीर में संक्रमण होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए हमें रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स के साथ अच्छे बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं जिसके कारण यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाए रखता है
दही में मौजूद पोषक तत्व हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ एवं मजबूत बनाएं रखने में हमारी मदद करते हैं।
डायबिटीज की संभावनाओं को कम करता है दही(Diabetes ki sambhavnao ko kam karta hai dahi)
दही में उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन पाया जाता है जो रक्त में शर्करा के स्तर को कम करता है, बिना मलाई वाले दूध से बने दही का सेवन करने से डायबिटीज की संभावना कम हो जाती है। रोजाना दही के सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।
आज के इस लेख में हमने जाना कि रोजाना दही के सेवन करना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। दहीं में कौन -कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं इन सब बातों पर हमने विस्तार से चर्चा की अगर फिर भी आपके मन में दही से संबंधित कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
fitdumbbell हेल्थ कम्युनिटी से जुड़ने और हेल्थ रिलेटेड अपने सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें।
धन्यवाद।।